{"_id":"5c5bece3bdec2208b000f94f","slug":"hemant-soren-mets-congress-president-rahul-gandhi-in-delhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी से की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली में हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी से की मुलाकात
Thu, 07 Feb 2019 02:01 PM IST
Sneha Baluni
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 07 Feb 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी-हेमंत सोरेन
- फोटो : ANI
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन के गांधी से मुलाकात के दौरान राज्य के कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
झारखंड में विपक्षी गठबंधन के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल को अंतिम रूप देने को लेकर बातचीत की पृष्ठभूमि में गांधी और सोरेन की मुलाकात महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि पिछले दिनों झारखंड में कांग्रेस, झामुमो और कुछ अन्य विपक्षी दलों की बैठक हुई थी जिसमें भाजपा के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला हुआ था।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के साथ ही इस साल झारखंड में विधानसभा चुनाव भी प्रस्तावित हैं।
Delhi: Jharkhand Mukti Morcha working president Hemant Soren meets Congress President Rahul Gandhi. pic.twitter.com/o07BrpLI2j
— ANI (@ANI) February 7, 2019
विज्ञापन