असम के शिक्षामंत्री बोले- ये पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं, शुक्रवार को बंद नहीं होंगे मदरसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने तल्ख बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहने वाले असम के शिक्षामंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने इस बार राज्य के मदरसों पर निशाना साध दिया है। सरमा ने कहा शुक्रवार को छुट्टी रखने वाले मदरसों पर कार्रवाई की जाएगी यह पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं है। यहां साप्ताहिक छुट्टी केवल रविवार को ही होगी। अगर शुक्रवार को कोई मदरसा बंद होता है तो उस मदरसे के हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान सरमा ने बयान दिया कि सरकार को इस बात की जानकारी मिली है कि कुछ मदरसे शुक्रवार के दिन बंद रहते हैं, जबकि यह कानून के विरुद्ध है। सरकार की ओर से मदरसों में शुक्रवार को छुट्टी की कोई व्यवस्था नहीं है, इसलिए ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सरमा ने चेतावनी दी कि सरकार इस बात का ख्याल रखेगी की कोई मदरसा शुक्रवार को बंद न हो अगर ऐसा होता है तो उस मदरसे के हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरमा ने कहा भारत में सभी धर्मों के लोग रविवार को ही छुट्टी पर रहते हैं इसलिए अलग से किसी धर्म के लिए छुट्टी की व्यवस्था नहीं की जाएगी। हां शुक्रवार को मदरसों या स्कूलों में मुस्लिम बच्चों के नमाज पढ़ने पर सरकार को कोई आपत्ति नहीं है।
I just said that all the schools should be closed on Sunday & not on Friday: Himanta Biswa Sarma (Assam Edu Minister) on Madrasa statement pic.twitter.com/aIKpBJqkn5
— ANI (@ANI_news) November 29, 2016