फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Helicopter Mishap Update News Maharashtra Shiv Sena UBT Sushma Andhre Raigad Malda TMC MP Deepak Adhikari

हादसे: बंगाल में TMC सांसद के हेलीकॉप्टर में लगी आग; महाराष्ट्र में शिवसेना नेता को लाने जा रहा चॉपर क्रैश

Fri, 03 May 2024 06:47 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगड / मालदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगड / मालदा Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 03 May 2024 06:47 PM IST
सार

शुक्रवार को दो बड़े हादसे टले। महाराष्ट्र रायगड के महाड शहर में हुई दुर्घटना में सफेद और नीले रंग का रोटरी-विंगर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चॉपर शिवसेना नेता सुषमा अंधारे को लाने जा रहा था। दूसरा हादसा पश्चिम बंगाल के मालदा में हुआ। यहां तृणमूल कांग्रेस सांसद दीपक अधिकारी के हेलीकॉप्टर में आग लग गई। पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

विज्ञापन
Helicopter Mishap Update News Maharashtra Shiv Sena UBT Sushma Andhre Raigad Malda TMC MP Deepak Adhikari
सुषमा अंधारे - फोटो : X/Sushma Andhare, PTI

विस्तार

महाराष्ट्र में एक निजी हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर उद्धव शिवसेना की उप नेता और प्रवक्ता सुषमा अंधारे को लेने जा रहा था। हालांकि, भगवान का शुक्र रहा कि पायलट की जान बाल-बाल बच गई। 

विज्ञापन


हेलीकॉप्टर ने संतुलन खोया
अंधारे ने इस घटना का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि हेलिकॉप्टर एक अज्ञात स्थान पर लैंडिंग का प्रयास कर रहा था और अचानक लड़खड़ा गया, संतुलन खो बैठा और फिर खुले मैदान में तेज आवाज के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


जान बचाने को कूदा
पायलट ने अपनी जान बचाने के लिए हेलिकॉप्टर से कूदने का फैसला लिया। कूदने से वह बाल-बाल बच गया, लेकिन वह घायल हो गया। हालांकि रायगड के महाड शहर में हुई दुर्घटना में सफेद और नीले रंग का रोटरी-विंगर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और बचाव दल घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वहीं, अंधारे चुनाव प्रचार के लिए एक कार में रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारी ने बताया कि हेलीकॉप्टर शिवसेना नेता सुषमा अंधारे को लोकसभा चुनाव के सिलसिले में एक सार्वजनिक रैली में लेने जा रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे पायलट ने महाड में एक अस्थायी हेलीपैड पर उतरने का प्रयास किया तो हेलीकॉप्टर झुक गया।

मालदा में भी हादसा, सांसद के हेलीकॉप्टर आग लगने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग
शुक्रवार को महाराष्ट्र के अलावा पश्चिम बंगाल में भी हेलीकॉप्टर से जुड़ा हादसा हुआ। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सह अभिनेता दीपक अधिकारी शुक्रवार को बाल-बाल बच गए। मालदा हेलीपैड से उड़ान भरने के तुरंत बाद घाटल सीट से सांसद दीपक के हेलीकॉप्टर में आग लग गई। पुलिस के मुताबिक पायलट को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि अधिकारी को कोई चोट नहीं आई है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद उन्होंने रानीनगर में चुनावी रैली के लिए गंतव्य तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से यात्रा की। बता दें कि दीपक अधिकारी देव उपनाम से भी बेहद लोकप्रिय हैं। सूचना मिलने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देव को फोन कर स्थिति की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed