{"_id":"623b030d80758d3a13390e6e","slug":"heeding-hindu-organisations-plea-udupi-temple-bans-muslims-from-doing-business-on-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: उडुपी मंदिर में उत्सव के दौरान मुस्लिमों को दुकान देने पर पाबंदी, हिंदू संगठनों ने की थी मांग ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: उडुपी मंदिर में उत्सव के दौरान मुस्लिमों को दुकान देने पर पाबंदी, हिंदू संगठनों ने की थी मांग
Wed, 23 Mar 2022 04:52 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उडुपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उडुपी
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 23 Mar 2022 04:52 PM IST
सार
मंदिर प्रबंधन को एक ज्ञापन में कापू स्थित तुलुनाडु हिंदू सेना ने अपील की कि 'सुग्गी मारी पूजा' उत्सव के दौरान किसी भी मुस्लिम को व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तटीय कर्नाटक के उडुपी जिले के कापू शहर में मारी गुड़ी मंदिर प्रबंधन ने कुछ हिंदू समर्थक संगठनों के अनुरोध पर वार्षिक मंदिर उत्सव के दौरान दूसरे धर्म के लोगों को अपनी जमीन पर व्यापार करने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है। हिंदू जागरण वेदिके और तुलुनाडु हिंदू सेना, कापू जैसे संगठनों द्वारा मंदिर प्रबंधन से मंगलवार और बुधवार को दो दिवसीय धार्मिक मेले के दौरान मुस्लिम व्यापारियों को अनुमति नहीं देने की अपील के बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
हिंदू संगठनों ने दी ये दलील
संगठनों ने कहा कि मुसलमानों ने हिजाब मुद्दे पर हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ बंद का समर्थन किया था, जो भारत में भूमि के कानून और न्यायिक प्रणाली के प्रति उनकी अवहेलना को दर्शाता है। मंदिर के एक कार्यकारी अधिकारी ने कापू में संवाददाताओं से कहा कि हिंदू-समर्थक संगठनों ने एक ज्ञापन सौंपकर हमें मारी गुड़ी त्योहार के दौरान केवल हिंदू व्यापारियों को अनुमति देने के लिए कहा है। इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने किसी भी ऐसे व्यक्ति को किराए पर जमीन नहीं देने का फैसला किया है जो हिंदू नहीं है। केवल हिंदुओं को व्यापार करने की जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
मंदिर प्रबंधन को एक ज्ञापन में कापू स्थित तुलुनाडु हिंदू सेना ने अपील की कि 'सुग्गी मारी पूजा' उत्सव के दौरान किसी भी मुस्लिम को व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। हिंदू सेना ने कहा कि अगर मुसलमानों को अपने स्टॉल लगाने की अनुमति दी जाती है, तो आप (मंदिर के अधिकारी) ही समस्या और खतरे के लिए जिम्मेदार होंगे। इसलिए आपको मुसलमानों को स्टाल लगाने के लिए जगह नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन