फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rains stop Mumbai's pace School closed, many trains Disturbed, conditions like floods

भारी बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार: स्कूल बंद, कई ट्रेनें रद्द, बाढ़ जैसे हालात में फंसे हैं लोग

Tue, 02 Jul 2019 04:57 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 02 Jul 2019 04:57 AM IST
सार

  • मुंबई के कई इलाकों में भरा पानी
  • ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेनें प्रभावित
  • 12 जगहों पर गिरीं दीवारें, कई घायल

विज्ञापन
Heavy rains stop Mumbai's pace School closed, many trains Disturbed, conditions like floods
बारिश की वजह से लगा जाम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई लगातार चार दिनों से हो रही बारिश से बेहाल है। भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भरने से सोमवार को भीषण ट्रैफिक जाम हो गया, वहीं रेलवे ट्रैक पर जलभराव से ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण हजारों सरकारी और निजी कर्मचारी काम पर नहीं जा सके। बारिश को लेकर शहर के सारे स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं इंदौर-पुणे एक्सप्रेस समेत दर्जनभर ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, जबकि लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने ठाणे और पालघर में मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को ‘भीषण बारिश’ की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन

 
दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत

इधर, मुंबई के पूर्वी मलाड एरिया के पिंपरीपाड़ा में भारी बारिश के बाद एक दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। मलबे के नीचे कई और लोगों के फंसे होने की आशंका है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंची एनडीआरएफ की टीम मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम रेलवे की ये ट्रेनें प्रभावित
12904, 22904, 22928, 12962, 12902, 19208, 19218, 22944,12928, 12264, 19424, 12450,19020, 59442, 12298 और 12268 

मुंबई के कई इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बृहन्मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) ने लोगों को जलभराव वाले इलाकों में वाहन ले जाने से मना किया है। पुलिस ने बताया कि बारिश के चलते 12 जगहों पर दीवार गिर गईं, लेकिन फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रात से हो रही बारिश के कारण बांद्रा कुर्ला कॉप्लेक्स और साउथ मुंबई जाने वाली सड़कों पर भयंकर जाम लग गया। गाड़ियां रेंगती नजर आईं और लोग कई घटों देरी से अपनी गंतव्य पर पहुंच सके।  

मालगाड़ी पटरी से उतरी 

करजात-लोनावाला सेक्शन पर एक मालगाड़ी के डीरेल होने की वजह से मुंबई-पुणे रूट की ट्रेनों पर असर पड़ा है। रूट पर कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। वहीं मुंबई में बारिश की वजह से सभी लाइनों पर लोकल ट्रेनें लेट चलीं। सायन और माटूंगा स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया और ट्रेनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। तेज हवाओं की वजह से वेस्टर्न रेलवे की स्लो लाइन के मरीन लाइंस स्टेशन पर निर्माण कार्य में इस्तेमाल बांस ओवरहेड उपकरणों पर गिर गए। हालांकि फास्ट लाइन पर चर्चगेट व मुंबई सेंट्रल के बीच ट्रेनों के संचालन पर इसका असर नहीं पड़ा। 
 



 

Heavy rains stop Mumbai's pace School closed, many trains Disturbed, conditions like floods
मुंबई में बारिश की वजह से हालात - फोटो : पीटीआई

मुंबई के हिंदमाता, सायन, अंधेरी, कुर्ला, बांद्रा, दादर, किंग सर्किल एरिया, चेंबूर समेत कई इलाकों में जगह-जगह पानी भर गया है। हालत यह है कि बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। चेंबूर में एक कार पानी में डूबी नजर आई। माटुंगा में पुलिस स्टेशन के बाहर सड़क पर पानी भर गया। दादर ईस्ट इलाके में स्कूली बच्चे बारिश में भीगते और रोड पर जमा कई फीट पानी से गुजरकर स्कूल जाते दिखे। 

जुहू एयरपोर्ट के रनवे पर भी पानी भरने से विमानों के संचालन में दिक्कतें हुईं। इस दौरान रनवे पर कुछ मछलियां तैरती नजर आईं। कैटफिश मछलियां देकर एयरपोर्ट अधिकारी और पायलट भी हैरान रह गए। इन मछलियों में से कुछ तो तीन फीट तक लंबी थीं।


 

दो दिन में बारिश दशक में सबसे ज्यादा 

निगम आयुक्त प्रवीण परदेशी ने बताया कि मुंबई में बीते दो दिनों में 540 मिमी बारिश हुई है, जो पिछले एक दशक में दो दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। परदेशी ने मुंबई के कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति के पीछे जलवायु परिवर्तन और भौगोलिक स्थिति में बदलाव को जिम्मेदार ठहराया।

पालघर में सबसे ज्यादा बारिश 
मुंबई से लगे पालघर जिले में सोमवार सुबह चार से पांच बजे केवल एक घंटे में 100 मिमी बारिश हुई, जबकि मुंबई लोकल के आखिरी स्टेशन दहाणू में बीते 24 घंटे में देश में सबसे अधिक 299 मिमी पानी बरसा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed