फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rains lashed Mumbai inundating low-lying areas and disrupting vehicular traffic

Monsoon: मुंबई में बारिश से बदतर हुए हालात, जगह-जगह भरा पानी, अगले 24 घंटे काफी भारी, देखें वीडियो

Fri, 21 Jul 2023 04:13 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 21 Jul 2023 04:13 PM IST
सार

महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण हालात काफी बदतर हो गए हैं। मुंबई के कई इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया है, सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है।

विज्ञापन
Heavy rains lashed Mumbai inundating low-lying areas and disrupting vehicular traffic
Heavy Rain - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण हालात काफी बदतर हो गए हैं। मुंबई के कई इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया है, सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे वाहन यातायात बाधित हो गया। शहर के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे अंधेरी, कुर्ला, घाटकोपर, चेंबूर और कुछ अन्य स्थानों पर कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई जिलों में इस हफ्ते के दौरान और तेज बारिश की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


जलभराव के कारण यातायात प्रभावित
एक अधिकारी ने कहा कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) लिमिटेड ने दोपहर में सायन में जलभराव के कारण 12 से अधिक मार्गों पर बसों को डायवर्ट किया। इसके अलावा, जलभराव के कारण अंधेरी सबवे को यातायात के लिए बंद कर दिए। इस कारण मोटर चालकों और पैदल यात्रियों को भारी असुविधा हुई।  रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पश्चिमी, मध्य और हार्बर लाइनों पर ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं, जबकि यात्रियों ने सेवाओं में 10 से 15 मिनट तक की देरी की शिकायत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अगले कुछ घंटों में होगी तेज बारिश
एक नागरिक अधिकारी ने कहा, भारत मौसम विज्ञान विभाग की दोपहर 1 बजे जारी की गई मौसम चेतावनी के अनुसार, अगले तीन से चार घंटों में मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है। बीएमसी के आंकड़ों से पता चला है कि शहर में सुबह आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में 30 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई, जबकि गुरुवार को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी।


अगले 24 घंटे में तेज हवाएं भी चलेंगी
इससे पहले आईएमडी अधिकारी शुक्रवार को मुंबई शहर और उपनगरों में भारी बारिश और अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना की भविष्यवाणी की थी, जिसमें 24 घंटे तक कभी-कभी 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मुंबई में भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेनें देरी से चल रही
मुंबई और नवी मुंबई के बीच हार्बर लाइन लोकल ट्रेन सेवाएं शुक्रवार दोपहर को प्रभावित हुईं हैं। मध्य रेलवे ने कहा कि भारी बारिश के कारण कुर्ला में जलभराव हो गया है इस कारण लाइन पर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने कहा कि जलभराव के कारण डाउन (नवी मुंबई जाने वाले) ट्रैक पर यातायात कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से कसारा और सीएसएमटी से खोपोली के बीच मुख्य लाइन और ठाणे-वाशी/पनवेल और बेलापुर-खरकोपर लाइनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन पर उपनगरीय सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed