फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rains in Andhra, road closed due to landslide in Tirumala Ghat, cold in many places in the country due to rain, all weather updates

'जोवाड' की आहट: कई राज्यों में वर्षा, तिरुमला घाट में भूस्खलन से रास्ता बंद, जानिए मौसम का हाल

Wed, 01 Dec 2021 04:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 01 Dec 2021 04:02 PM IST
सार

तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर की ओर जाने वाली सड़क भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण भक्तों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन घाट में फंस गए।

विज्ञापन
Heavy rains in Andhra, road closed due to landslide in Tirumala Ghat, cold in many places in the country due to rain, all weather updates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कई क्षेत्रों में मौसम बिगड़ गया है। पश्चिम व मध्य भारत में जहां पश्चिम विक्षोभ के कारण बारिश हो रही है, वहीं आंध्र व ओडिशा के तट पर गहरा दबाव क्षेत्र बनने से तूफान 'जोवाड'  (Cyclone Jowad) की आहट हो गई है। यह चार दिसंबर को आंध्र के तट से टकराएगा। इसके असर से देश के अनेक हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। उधर आंध्र में भारी बारिश से तिरुमला पहाड़ी पर भूस्खलन होने से तिरुपति बालाजी का रास्ता बंद हो गया। मप्र समेत अनेक राज्यों में बारिश से ठंड चमक गई है। 

विज्ञापन


अगले दो दिनों में मजबूत होगा तूफान
मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि 'जोवाड' अगले दो दिनों में मजबूत होकर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। चार दिसंबर की सुबह यह उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराएगा। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई इलाकों में मौसम बिगड़ेगा। इस कारण तेज बारिश होगी। 
विज्ञापन


'जोवाड' का यहां होगा असर
मौसम विभाग के अनुसार 'जोवाड' के असर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती जिलों, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटवर्ती क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तरी-पूर्वी राज्यों में भी पांच से छह दिसंबर को भारी बारिश होगी। उधर, दक्षिण पूर्वी अरब सागर पर भी एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से अगले 24 घंटों में मप्र, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र व आसपास के क्षेत्रों में बारिश होगी। वहीं, पश्चिमोत्तर और मध्य भारत के आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ से गुजरात के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में दूसरी बार तिरुमला घाट रोड बंद हुई

तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर की ओर जाने वाली सड़क भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण भक्तों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। तिरुपति मंदिर जा रहे कई वाहन घाट में फंस गए। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा रास्ता चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। तिरुमला घाट रोड को भूस्खलन के कारण एक माह में दूसरी बार बंद करना पड़ा। इससे पहले 11 नवंबर को ऐसी ही स्थिति बनी थी। तब भी भारी वर्षा के कारण भूस्खलन हुआ था। 



मप्र में छाए बादल, इंदौर समेत कुछ शहरों में हल्की वर्षा
उधर, मध्यप्रदेश व राजस्थान में बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। मप्र में भोपाल, इंदौर-उज्जैन, होशंगाबाद, ग्वालियर-चंबल संभागों में भी मौसम बदलाव हुआ है। मंगलवार शाम बूंदाबांदी के बाद बुधवार दोपहर इंदौर समेत कुछ शहरों में हल्की वर्षा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed