फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rains claimed 49 lives in Gujarat over week, 37,000 rescued

IMD: भारी बारिश से गुजरात में एक हफ्ते में 49 लोगों की मौत, राहत-बचाव एजेंसियों ने 37 हजार लोगों को बचाया

Wed, 04 Sep 2024 06:17 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 04 Sep 2024 06:17 PM IST
सार

गुजरात में अगस्त के आखिरी सप्ताह में भारी बारिश के कारण 49 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भारी बारिश के कारण राज्य में सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं है। वहीं एनडीआरएफ और सेना समेत कई एजेंसियों ने 37,000 से अधिक लोगों को बचाया गया है।

विज्ञापन
Heavy rains claimed 49 lives in Gujarat over week, 37,000 rescued
गुजरात में भारी बारिश का कहर - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात इस समय बाढ़ का दंश झेल रहा है, राज्य के कई जिलों में बाढ़ के पानी के आम जनजीवन बहुत प्रभावित हुआ है। वहीं सरकारी आंकड़े के मुताबिक राज्य में अगस्त महीने में हुई भारी बारिश से 49 लोगों की मौत हो चुकी है। 25 से 30 अगस्त के बीच गुजरात के कई इलाकों में गहरे दबाव के कारण भारी से बहुत भारी बारिश हुई। राज्य राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने बताया कि गुजरात-राजस्थान सीमा पर बना दबाव धीरे-धीरे अरब सागर में चला गया (जो बाद में चक्रवाती तूफान असना में बदल गया)।
विज्ञापन


22 लोगों के परिजनों को दी गई सहायता राशि
गांधीनगर स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) में राज्य राहत आयुक्त आलोक कुमार पांडे ने बताया कि इस अवधि के दौरान, बिजली गिरने, दीवार गिरने और बाढ़ के पानी में डूबने जैसी बारिश से संबंधित घटनाओं में 49 लोगों की मौत हो गई। राज्य राहत आयुक्त ने कहा, 49 मौतों में से 22 के परिजनों को पहले ही नियमों के अनुसार मुआवजे के तौर पर 4-4 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। मारे गए 2,618 पशुओं के मालिकों को 1.78 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है।" उन्होंने कहा कि गुजरात में अब तक औसत वार्षिक वर्षा का 108 प्रतिशत बारिश हुई है।
विज्ञापन


भारी बारिश के मद्देनजर तमाम तैयारियां
वहीं राज्य में भारी बारिश के मद्देनजर, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 17 टीमें, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की 27 टीमें, सेना की नौ टुकड़ियां और भारतीय वायुसेना के साथ-साथ तटरक्षक बल की अतिरिक्त टीमें तैनात की गई हैं। उन्होंने बताया, इन टीमों ने 37,050 लोगों को सफलतापूर्वक बचाया है और 42,083 अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इसके अलावा, 53 लोगों को सुरक्षित हवाई मार्ग से निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुकसान के आकलन के लिए सर्वेक्षण जारी
राज्य राहत आयुक्त के अनुसार बारिश से प्रभावित जिलों में अस्थायी और स्थायी मकानों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है, जिसमें आंशिक रूप से या नष्ट हुए मकान भी शामिल हैं। 4,673 प्रभावित मकानों और झोपड़ियों के मालिकों को 3.67 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की गई है। प्रभावित परिवारों और लोगों की संख्या के बारे में विवरण उपलब्ध होने पर जिला प्रशासन घरेलू सामान के नुकसान और आपातकालीन नकद राहत के लिए आगे के भुगतान की प्रक्रिया जारी रखेगा।


8.04 करोड़ की नकद सहायता दी गई
राज्य के वडोदरा, सूरत, राजकोट, आणंद, कच्छ, खेड़ा, गांधीनगर, जामनगर, देवभूमि द्वारका, नर्मदा, नवसारी, पोरबंदर, मोरबी और वलसाड जिलों में 1,120 टीमों की तरफ सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। जबकि इन जिलों में अब तक 1.69 लाख से अधिक लोगों को 8.04 करोड़ रुपये की नकद राहत वितरित की गई है। अब तक इन जिलों में 50,111 प्रभावित परिवारों को घरेलू और वस्त्र सहायता के रूप में 20.07 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed