फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rainfall in himachal pradesh and kolkata including delhi ncr

दिल्ली ही नहीं, इन राज्यों में भी हुई भारी बारिश, सड़कें नदी में तब्दील

Thu, 26 Jul 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Jul 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
Heavy rainfall in himachal pradesh and kolkata including delhi ncr
दिल्ली में बारिश
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने दिल्ली समेत पूरे एनसीआर का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और जब ये बरसे तो खूब बरसे। इस मूसलाधार बारिश से गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर लबालब पानी भर गया, जिससे लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन


भारी बारिश की वजह से ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में दो मंजिला इमारत अचानक जमींदोज हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं, गाजियाबाद के वसुंधरा में भी कुछ ऐसा ही हाल है। यहां भी सड़क के पास की जमीन अचानक धंस गई। ऐहतियातन आसपास के 60 फ्लैट्स को खाली करा दिया गया है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। 
विज्ञापन


कहां कितनी हुई बारिश 

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग में सुबह 8.30 बजे तक 4.6 मि.मी. जबकि पालम में 9.3 मि.मी. बारिश दर्ज की गई। वहीं , पूरी दिल्ली की बात करें तो सुबह 8.30 बजे तक 8 मि.मी. बारिश दर्ज की गई। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर के ये इलाके हुए जलमग्न 

बारिश की वजह से दिल्ली के जगतपुरी, सराय काले खां, निजामुद्दीन, बदरपुर, आश्रम, मायापुरी चौक, द्वारका मोड़, मिंटो रोड, गीता कॉलोनी और पुश्ता रोड पर भारी जलजमाव हो गया है। 

इसके अलावा अभी हाल ही में निर्मित गाजियाबाद का राज नगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। नोएडा के सेक्टर-18, सेक्टर-119 में भी सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। 

बारिश के बाद ओल्ड फरीदाबाद का हाल सबसे बुरा  है। यहां अंडरपास लगभग पूरी तरह से डूब चुका है, जबकि दिल्ली के विवेक विहार अंडरपास और सीमापुरी अंडरपास में भी भारी जलजमाव हो गया है। 

इन राज्यों में भी हुई भारी बारिश

Heavy rainfall in himachal pradesh and kolkata including delhi ncr
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश - फोटो : ANI
हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल के मंडी जिले में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी जमा हो गया है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी भारी बारिश हुई है। 

इससे पहले मौसम विभाग ने आशंका जताई थी कि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तरखंड समेत उत्तर भारत में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, मध्यप्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। 

इसके अलावा सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, जम्मू-कश्मीर, गोवा और केरल का हाल भी बुरा है। यहां भी कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। महाराष्ट्र का हाल सबसे ज्यादा खराब है। मुंबई समेत कई इलाकों में भारी बारिश से जलजमाव हो गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed