फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today IMD Heavy Rainfall Alert in UP and Uttarakhand Know 16 September 2022 Monsoon News

Weather Update Today: चक्रवाती हवाओं के जोर से यूपी और उत्तराखंड में भारी वर्षा के आसार, जानें मानसून का हाल

Fri, 16 Sep 2022 09:17 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 16 Sep 2022 09:17 AM IST
सार

आज गुजरात और मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के चंबल संभाग और पश्चिमी हिस्से तथा राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक ओडिशा, महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और गोवा में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Heavy Rainfall Alert in UP and Uttarakhand Know 16 September 2022 Monsoon News
बारिश के बाद लखनऊ की सड़कें लबालब - फोटो : amar ujala

विस्तार

मौसमी सिस्टम की वजह से आज और कल यूपी तथा उत्तराखंड में भारी वर्षा का अनुमान जताया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के बीच इन दोनों राज्यों में कहीं कहीं बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


आज गुजरात और मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के चंबल संभाग और पश्चिमी हिस्से तथा राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक ओडिशा, महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और गोवा में मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है, जबकि 17 सितंबर तक यूपी और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। 
विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर में भी होगी बारिश
राजधानी दिल्ली व एनसीआर में बीती रात अच्छी बारिश हुई। आज भी बारिश हो सकती है। अगले दो दिन तक यह सिलसिला बना रहने की संभावना है। इससे मौसम सुकुनदायक बना रहेगा। तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश व तेलंगाना में भी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में भारी वर्षा, स्कूलों में छुट्टी
भारी वर्षा के कारण लखनऊ में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जिले में 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलो में अवकाश रखने का निर्देश जारी किया है। मानसून के ताजा दौर से यूपी में अल्प वर्षा की स्थिति थोड़ी सुधर सकती है। राज्य में अब तक 45 फीसदी तक कम वर्षा हुई है, इस कारण सूखे का खतरा मंडरा रहा था। 

इन इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा संभव
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों में पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरी कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसी तरह पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, सिक्किम उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश या कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात के शेष हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।

मध्य यूपी, महाराष्ट्र व पश्चिमी मप्र में रहेगा पूर्वी हवाओं का जोर
मौसम विभाग के अनुसार इस समय भारत में उत्तर पूर्वी हवाएं पश्चिम-दक्षिण की ओर बह रहीं हैं।  भारत की पूर्वी दिशा के दो चक्रवात अभी भी सक्रिय हैं जिनसे पूर्वी हवाओं के साथ बादलों का प्रवाह बना हुआ है। आज मध्य यूपी, पश्चिमी मध्य प्रदेश और मुंबई सहित महाराष्ट्र में वर्षा का जोर रहेगा।



मप्र में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र करा रहा बारिश
दरअसल, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और इसके आसपास बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र देश के कई हिस्सों में बारिश करा रहा है। यह अब उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा और दक्षिण उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर पूर्व दिशा की ओर बढ़ जाएगा। इसके दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है। वहीं, अरब सागर से लेकर दक्षिण गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होते हुए पूर्वोत्तर बिहार तक एक द्रोणिका फैली हुई है। इन सबके असर से भी देश में मध्य सितंबर तक मानसून सक्रिय है। आमतौर पर यह मानसून की विदाई वेला होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed