फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rain likely in parts of andhra pradesh floods in many areas connectivity interrupted

आंध्र प्रदेश: भारी बारिश के कारण बने बाढ़ जैसे हालात, कई जिलों में रेल और सड़क मार्गों का टूटा संपर्क

Sun, 21 Nov 2021 06:12 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 21 Nov 2021 06:12 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से अभी तक 20 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, कई लोगों के लापता होने की भी खबर है। राज्य में बचाव अभियान का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। 

विज्ञापन
Heavy rain likely in parts of andhra pradesh floods in many areas connectivity interrupted
बारिश से टूटा सड़कों का संपर्क - फोटो : amar ujala

विस्तार

आंध्र प्रदेश में पेन्ना नदी के उफान पर होने से मची भारी तबाही के कारण राज्य को दक्षिण तथा पूर्व से जोड़ने वाले मुख्य रेल और सड़क मार्ग से संपर्क रविवार को टूट गया। पाडुगुपाडु में सड़क के जलमग्न होने के बाद एसपीएस नेल्लोर जिले में चेन्नई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-16 को यातायात के लिए बंद करना पड़ा। पाडुगुपाडु में रेल की पटरियों पर बाढ़ का पानी आने के कारण चेन्नई-विजयवाड़ा मार्ग पर कम से कम 17 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। तीन अन्य ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया या उनका मार्ग परिवर्तित किया गया।

विज्ञापन


राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि एसपीएस नेल्लोर जिले में सोमासिला जलाशय से दो लाख क्यूसेक से अधिक बाढ़ का पानी बह गया, जिससे इलाका जलमग्न हो गया। इससे कोवुरु में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 भी बाधित हो गया है।इसके बाद नेल्लोर और विजयवाड़ा के बीच एनएच-16 पर यातायात निलंबित कर दिया गया जिससे सैकड़ों वाहन कई किलोमीटर तक फंस गए। बस सेवाएं बाधित होने के कारण नेल्लोर आरटीएस बस स्टेशन पर सैकड़ों यात्री फंस गए।
विज्ञापन


कई शहरों में घुसा बाढ़ का पानी
अधिकारियों ने बताया कि श्रीकालहस्ती से आ रहे वाहनों को टोट्टेमबेडु जांच चौकी पर रोका गया और पामुरु तथा दारसी के जरिए उनका मार्ग परिवर्तित किया गया। कड़पा जिले में पपाग्नी नदी पर बना पुल कमलापुरम में ढह गया जिससे कड़पा और अनंतपुरमु जिलों के बीच सड़क संपर्क टूट गया। उन्होंने बताया कि वेलिगल्लू जलाशय से आयी बाढ़ के कारण पुल ढह गया। कड़पा शहर में रविवार तड़के तीन मंजिला इमारत ढह गयी लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि घटना से कुछ मिनट पहले ही उसमें रह रहे लोग सुरक्षित बाहर आ गए थे। दूसरी मंजिल पर फंसे मां और एक बच्चे को पुलिस तथा दमकल कर्मियों ने बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित परिवारों को चावल, दाल, खाद्य तेल, प्याज और आलू मुफ्त मिलेगा
आंध्र प्रदेश सरकार ने चित्तूर, नेल्लोर, कडपा और अनंतपुर जिलों में बाढ़ की स्थिति पर समीक्षा बैठक के बाद सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों को चावल, दाल, खाद्य तेल, प्याज और आलू जैसी आवश्यक वस्तुओं को मुफ्त में वितरित करने का निर्णय लिया है।


बाढ़ पीड़ितों के लिए हरसंभव मदद का प्रयास करेंगे: राहुल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश में बाढ़ से लोगों की मौत पर रविवार को शोक जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने का अनुरोध किया। गांधी ने ट्वीट किया, आंध्र प्रदेश में बाढ़ से गंभीर नुकसान हुआ है। अपनों को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। प्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता, कृपया हरसंभव तरीके से मदद कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed