फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rain from mountains to plains Bridges washed away in Jammu and Kashmir and Himachal Pradesh

पहाड़ों से मैदानों तक मूसलाधार बारिश: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में पुल बहे; 50-70 किमी की रफ्तार से चली हवा

Sat, 16 Sep 2023 06:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 16 Sep 2023 06:25 AM IST
सार

भारी बारिश के चलते बृहस्पतिवार देर रात अचानक आई बाढ़ में जम्मू-राजौरी राजमार्ग पर नौशेरा के रॉजल टॉप में एक अस्थायी पुलिया बह गई। इससे यातायात बंद हो गया और सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

विज्ञापन
Heavy rain from mountains to plains Bridges washed away in Jammu and Kashmir and Himachal Pradesh
Heavy Rain - फोटो : Social Media

विस्तार

आखिरी चरण में फिर सक्रिय दक्षिण पश्चिम मानसून के चलते पहाड़ी से लेकर मैदानी राज्यों में मूसलाधार बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत देश के ज्यादातर इलाकों में बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। जगह-जगह जलभराव और सड़कें धंसने से यातायात बंद हो गया।

विज्ञापन

भारी बारिश के चलते जम्मू-कश्मीर में पुलिया बह गई तो हिमाचल में भी एक अस्थायी पुल बह गया। गाजियाबाद के मकनपुर में बिजली की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई और चार अन्य लोग झुलस गए। दिल्ली-एनसीआर के नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दीं। इस दौरान 50-70 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। केंद्र शासित चंडीगड़, पंजाब और हरियाणा में रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हुई। पंजाब के मालवा क्षेत्र और हरियाणा के अंबाला और यमुनानगर में तेज हवा के साथ बौछारें पड़ीं। उत्तराखंड में देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रही। शनिवार को भी गढ़वाल के जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को 20 से ज्यादा राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड, यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ज्यादातर भागों में 18 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

अस्थायी पुल बहा, लगा जाम 
भारी बारिश के चलते बृहस्पतिवार देर रात अचानक आई बाढ़ में जम्मू-राजौरी राजमार्ग पर नौशेरा के रॉजल टॉप में एक अस्थायी पुलिया बह गई। इससे यातायात बंद हो गया और सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिया को दोबारा बनाने का काम चल रहा है। हिमाचल के बद्दी की बालद खड्ड पर बनाया गया अस्थायी पुल दूसरी बार बह गया। इससे आवाजाही ठप हो गई और जाम की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी की धारा में फंसी नेपाल-भारत मैत्री बस
नेपाल से 53 सवारियों को लेकर हरिद्वार आ रही नेपाल-भारत मैत्री बस शुक्रवार को यूपी-उत्तराखंड के चिड़ियापुर बाॅर्डर पर कोटावाली नदी के रपटे पर अचानक जल स्तर बढ़ने से फंस गई। ड्राइवर ने बस आगे न बहे, इसलिए वहीं पर रोक दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची श्यामपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने यात्रियों को रस्से के सहारे सुरक्षित निकाला। 2018 में पुल का पिलर क्षतिग्रस्त होने से सभी वाहन नदी के रपटे से नीचे से निकाले जा रहे हैं। सुबह साढ़े चार बजे नेपाल से पहुंची मैत्री बस भी नदी के रपटे से हरिद्वार के लिए जा रही थी और उस समय पानी कम था। इस बीच रपटे में नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और बस पानी के तेज बहाव में फंस गई।

पानी के तेज बहाव में बस के फंसने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने नदी की धारा में बस के फंसने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना एसडीआरएफ को दी। थोड़ी देर में बचाव दल मौके पर पहुंचा और यात्रियों का बाहर निकाला।

वाहनों को जाते देख रपटे में घुसा दी थी चालक ने बस
बस के चालक नीम बहादुर ने बताया, जैसे ही बस सुबह साढ़े चार बजे के आसपास नदी पर पहुंची तो पानी को देखकर गाड़ी को रोक लिया और बैक करने लगा। इस बीच पीछे से दो गाड़िया आईं और रपटा पारकर निकल गईं। इसके बाद उसने भी बस को पार करने के लिए पानी में उतार दिया, लेकिन रपटे के पानी की सही जानकारी न होने से बस फंस गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed