फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   heavy fire in bird sanctuary, many animals dead

पक्षी विहार में लगी भीषण आग, अजगर सहित सैकड़ों जानवर मरे

Sun, 01 May 2016 04:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 01 May 2016 04:38 AM IST
सार

  • हाईटेंशन की चिंगारी से सुलगा सूर सरोवर पक्षी विहार
  • 15 घंटे से अधिक समय तक सुलगता रहा कीठम 
  • अजगर, सांप, पक्षी, नील गाय, सेही आदि जीव फंसे

विज्ञापन
heavy fire in bird sanctuary, many animals dead
पक्षी विहार में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

आगरा-मथुरा हाईवे स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार (कीठम) में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इसमें मोर, अजगर, सांप, नील गाय, चूहों सहित सैकड़ों जीव-जंतु मर गए। आग इतनी भीषण थी कि 15 घंटे बाद भी जंगल सुलगता रहा।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल भी आग पर काबू पाने में नाकामयाब रहीं। लगभग एक किमी के दायरे में पूरा जंगल राख हो गया। आग का कारण हाईटेंशन बिजली के तारों से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आगरा-मथुरा हाईवे स्थित कीठम सेंक्च्युरी में रात लगभग 10 बजे 1100 वोल्ट की बिजली लाइन से चिंगारी निकली और फूस पर जा गिरी। इस चिंगारी ने आग का रूप धारण कर लिया। झील के पास स्थित टॉवर नंबर चार के आसपास आग फैलनी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूखी झाड़ियों को चपेट में लेने के बाद पेड़ों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। नील गाय, सेही, चींटीखोर, चीतल, अजगर, सांप, चूहा आदि आग की लपटों में घिर गए। घोंसलों में अंडे होने के कारण पक्षियों को भी उड़ने का मौका नहीं मिला। विभाग के कर्मचारी आग बुझाने दौड़ पड़े।


सूचना पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं। मगर, जंगल होने के कारण दमकल अंदर तक आग नहीं बुझा पाईं। इसकी वजह से शनिवार दोपहर लगभग एक बजे जंगल सुलगता रहा। आग ठंडी पड़ने पर अजगर, मोर, सांप और नील गाय मरे मिले। हजारों पक्षियों के घोंसले जल गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed