फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heatwave in delhi haryana punjab temperature rise above 40 degree IMD rain western disturbance

आठ साल बाद मई के तीसरे हफ्ते में 40 के पार पहुंचा तापमान, हफ्तेभर रहेगी यही स्थिति

Sun, 24 May 2020 01:54 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 24 May 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Heatwave in delhi haryana punjab temperature rise above 40 degree IMD rain western disturbance
आठसाल बाद मई के महीने में 40 के पार पहुंचा तापमान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

आठ साल बाद मई के तीसरे हफ्ते में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इससे पहले मई 2012 में मई के मध्यांतर में अधिकतम तापमान 42.5 सेल्सियस तक पहुंचा था। खास बात यह है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण देशभर में जारी लॉकडाउन और कर्फ्यू की वजह से प्रदूषण स्तर गिरा है लेकिन तापमान में वृद्धि होती जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यह स्थिति हफ्तेभर ऐसी ही बनी रहेगी। मई महीने की शुरुआत में कई दिन तक तेज हवाएं और बारिश की वजह से तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी रहा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंडी हवाओं और बारिश के बीच एक बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया।

विज्ञापन



दिल्ली में 44.7 डिग्री पर पहुंचा तापमान
सफदरजंग में शनिवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले सप्ताह के शुरुआती कुछ दिनों तक लू भी चलेगी। अभी दिल्ली व आसपास के इलाकों में गर्मी और भी बढ़ेगी। मौसम विज्ञान के वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में 27 मई तक मौसम बिल्कुल राहत नहीं देगा। गर्म हवाओं के कारण राजधानी का तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा में सामान्य से ज्यादा रहा तापमान
हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में शनिवार को तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य सीमा से पांच डिग्री अधिक था। हरियाणा के नरनौल में तापमान 45 डिग्री रहा। अंबाला में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस जबकि करनाल में यह 40 डिग्री सेल्सियस था। लुधियाना में 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। अमृतसर और पटियाला में भी तापमान 43 और 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.4 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

28 मई से दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

हालांकि 28 मई की मध्यरात्रि के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगेगा। इस दौरान धूल भरी आंधी चल सकती और बादल भी गरज सकते हैं। पूर्व से आने वाली तेज हवाएं 28 मई के बाद कुछ राहत ला सकती हैं। वहीं मौसम विभाग ने यह भी बताया कि देश के उत्तर पश्चिमी, मध्य और प्रायद्वीपीय हिस्सों के कुछ इलाकों में भयंकर गर्मी के साथ लू भी चलने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

अगले हफ्ते फिर बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले हफ्ते तापमान में और भी बढ़ोतरी हो सकती है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मई माह के अंतिम दिनों में आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।

जानें किस शहर में कितना है तापमान
डाल्टनगंज- 42 डिग्री सेल्सियस
रायपुर- 40.6 डिग्री सेल्सियस
सतना- 43.2 डिग्री सेल्सियस
सागर- 42.2 डिग्री सेल्सियस
जबलपुर- 41.4 डिग्री सेल्सियस
भोपाल- 40.6 डिग्री सेल्सियस
हिसार- 42.4 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed