फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heatwave alert for Mumbai, neighbouring districts as mercury soars, News in hindi

Maharashtra: फरवरी खत्म होने से पहले मुंबई में हीटवेव का अलर्ट; पारा चढ़ने के साथ इन जिलों में लू की चेतावनी

Tue, 25 Feb 2025 10:23 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 25 Feb 2025 10:23 AM IST
सार

Heatwave Alert In Mumbai: उत्तर भारत जहां अभी भी शाम और सुबह की ठंड का लोगों को एहसास हो रहा है, वहीं महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के तमाम जिलों में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
Heatwave alert for Mumbai, neighbouring districts as mercury soars, News in hindi
मुंबई में हीटवेव का अलर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के जिलों में फरवरी महीने के आखिरी में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 25 और 26 फरवरी को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


अगले दो दिन और बढ़ेगी गर्मी- IMD
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि अगले दो दिनों में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान दोपहर के समय गर्मी का असर ज्यादा रहेगा और लू चलने की आशंका है। हीटवेव की स्थिति तब बनती है जब तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक हो जाता है।
विज्ञापन


समुद्र के किनारे भी बढ़ेगी उमस
कोकण क्षेत्र में गर्मी के साथ उमस भी बढ़ेगी, जिससे लोगों को और ज्यादा परेशानी हो सकती है। जबकि रत्नागिरी और अलीबाग जैसे समुद्री इलाकों में भी तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्म हवाओं से सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर दोपहर के बीच धूप में जाने से बचने को कहा गया है। जरूरी होने पर बाहर निकलते समय छाता, टोपी या कपड़े से सिर ढकने और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। गर्मी का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ सकता है। डॉक्टरों ने ज्यादा पानी पीने, ताजे फल और जूस का सेवन करने और धूप में ज्यादा देर रहने से बचने की सलाह दी है।  

हीटवेव से बचाव के लिए क्या करें?
  • खूब पानी पिएं  
  • ताजे फल और हल्का भोजन करें  
  • बाहर निकलते समय सिर ढकें  
  • ठंडी जगह पर रहें  

क्या न करें?
  • दोपहर में बाहर जाने से बचें  
  • ज्यादा देर धूप में न रहें  
  • भारी भोजन से बचें  
  • शराब और कैफीन युक्त पेय न लें
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से ज्यादा बना रह सकता है, इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed