फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heat waves increase 700 percent 2050, increase in emissions and accumulation greenhouse gases prove fatal

Study: 2050 तक 700 फीसदी तक बढ़ जाएगी लू, ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन और जमाव में बढ़ोतरी साबित होगी जानलेवा

Thu, 26 Oct 2023 07:19 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 07:19 AM IST
सार

आरसीपी का उपयोग मानव गतिविधियों की वजह से भविष्य में वायुमंडल में होने वाले ग्रीनहाउस गैसों के जमाव के आकलन के लिए किया जाता है। आरसीपी 4.5 की स्थिति में ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन सदी के मध्य में चरम पर होगा और सदी के अंत में गिरावट शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Heat waves increase 700 percent 2050, increase in emissions and accumulation greenhouse gases prove fatal
ग्रीन हाउस गैस - फोटो : PTI

विस्तार

2050 तक देश के उत्तर-पश्चिम में चलने वाली लू (हीटवेव) में 400 से 700 फीसदी की वृद्धि हो सकती है। केंद्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन महामना सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन क्लाइमेट चेंज रिसर्च की तरफ से किए गए एक अध्ययन में मध्य अवधि (2041-2060) और दीर्घकालिक (2081-2099) के लिए भारत में हीटवेव में भविष्य में होने वाले बदलावों का विश्लेषण किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान रिप्रेजेंटेटिव कॉन्सनट्रेशन पाथवे (आरसीपी) 4.5 और 8.5 परिदृश्यों के आधार पर निकले नतीजों में देश में हीटवेव की तीव्रता और बारंबारता में भारी इजाफा होगा।
विज्ञापन


आरसीपी का उपयोग मानव गतिविधियों की वजह से भविष्य में वायुमंडल में होने वाले ग्रीनहाउस गैसों के जमाव के आकलन के लिए किया जाता है। आरसीपी 4.5 की स्थिति में ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन सदी के मध्य में चरम पर होगा और सदी के अंत में गिरावट शुरू हो जाएगी, जबकि आरसीपी 8.5 की स्थिति बनने पर उत्सर्जन पूरी सदी में बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहता है अध्ययन
अध्ययन के मुताबिक, आरसीपी 4.5 की स्थिति में मध्यावधि और दीर्घकालिक हीटवेव आवृत्ति में 400 से 700 फीसदी की वृद्धि होगी, जबकि आरसीपी 8.5 तक बढ़ने पर 500 से 1000 फीसदी तक वृद्धि हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी, मध्य और दक्षिण-मध्य भारत में हीटवेव के हॉटस्पॉट बनकर उभरेंगे।

यह अनुमान मानव स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे पर संभावित प्रभावों को कम करने के लिए परिवर्तनकारी नीतियों और अनुकूलन उपायों को विकसित करने के अहम साबित होगा।

भारत दुनिया में भूजल का सबसे बड़ा उपभोगकर्ता
भारत भूजल का दुनिया का सबसे बड़ा उपयोगकर्ता है। यहां संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के संयुक्त उपयोग से अधिक भूजल का उपयोग होता है। भारत का उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र देश के बढ़ते 1.4 अरब लोगों के लिए रोटी की टोकरी के रूप में कार्य करता है। इसमें पंजाब और हरियाणा देश की चावल आपूर्ति का 50 प्रतिशत और गेहूं का 85 प्रतिशत उत्पादन करते हैं। हालांकि, पंजाब में 78 प्रतिशत कुओं का सीमा से अधिक दोहन हो चुका है और पूरे उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 2025 तक भूजल की उपलब्धता गंभीर रूप से कम होने का अनुमान है।


अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के मुताबिक भारत में अगले तीन दशक में दुनिया के किसी भी देश या क्षेत्र की तुलना में सबसे ऊर्जा मांग पैदा होने वाली है। बढ़ी हुई गर्मी से निपटने के लिए सिर्फ घरेलू एयर कंडीशनर चलाने के लिए ही भारत की बिजली की मांग 2050 तक नौ गुना तक बढ़ जाएगी, जो आज के पूरे अफ्रीका की कुल बिजली खपत से ज्यादा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed