{"_id":"5dd82b178ebc3e54db4840c1","slug":"hearing-on-november-25-in-supreme-court-for-cancellation-of-bail-of-rajiv-kumar-in-sharda-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा घोटाला : राजीव कुमार की जमानत के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई 25 को","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शारदा घोटाला : राजीव कुमार की जमानत के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई 25 को
Sat, 23 Nov 2019 12:22 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
राजीव कुमार (फाइल फोटो)
शारदा चिटफंड घोटाला मामले में कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की मुसीबत खत्म होती नजर नहीं आ रही है। फिलहाल जेल से बाहर राजीव की जमानत के खिलाफ सीबीआई ने याचिका दायर की है।
विज्ञापन
एक अक्तूबर को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर राजीव को कोलकाता हाईकोर्ट से जमानत मिली थी लेकिन फिर सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका डालकर उनकी जमानत रद्द करने की मांग कर दी। अब इस मामले में 25 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Supreme Court to hear on November 25, the appeal filed by Central Bureau of Investigation (CBI) seeking cancellation of bail granted by the Calcutta High Court to former Kolkata Police Chief, Rajeev Kumar, in the Saradha chit fund scam case.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 22, 2019
बता दें कि चिटफंड घोटाला मामले में सीबीआई राजीव कुमार की तलाश कर रही है। राजीव कुमार को जांच में शामिल होने के लिए सीबीआई कई बार समन जारी कर चुकी है। लेकिन राजीव कुमार समन को नजरअंदाज करके अपने ठिकाने बदलते रहते हैं।