फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hearing on July 29 over ISIS module, NIA charge sheet against 10 people

आईएसआईएस मॉड्यूलः 10 लोगों के खिलाफ एनआईए के आरोप पत्र पर 29 जुलाई को सुनवाई

Fri, 05 Jul 2019 04:50 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 05 Jul 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
Hearing on July 29 over ISIS module, NIA charge sheet against 10 people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पटियाला हाउस अदालत ने आईएसआईएस से प्रेरित आतंकी संगठन हरकत उल हर्ब ए इस्लाम के दिल्ली-अमरोहा मॉड्यूल के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के आरोप पत्र पर विचार करने के लिए 29 जुलाई की तारीख तय की है। एजेंसी ने संगठन के सदस्यों के खिलाफ 21 जून को आरोप पत्र दाखिल किया था। 

विज्ञापन


अदालत के विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल ने मोड्यूल के मास्टरमाइंड मुफ्ती मोहम्मद सुहेल समेत 10 कथित आतंकियों के खिलाफ आरोप पत्र(चार्जशीट) पर अगली तारीख पर विचार करेंगे। एजेंसी ने आरोप पत्र में कहा है कि सुहेल ने आईएसआईएस के इस मोड्यूल को देश के खिलाफ जंग लड़ने के लिए खड़ा किया था। उसकी मंशा अपने लोगों की मदद से आतंकी वारदात को अंजाम देने की थी। 
विज्ञापन


इस मोड्यूल को आईएसआईए के तीन हैंडलर चला रहे थे। जांच एजेंसी का कहना है कि सुहेल व अन्य आरोपियों ने देश के खिलाफ जंग की साजिश रची थी ताकि यहां पर भी आईएसआईएस का राज कायम हो जाए। एजेंसी ने 26 दिसंबर 2018 को दिल्ली व यूपी में 17 स्थानों पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed