{"_id":"5e1b71658ebc3e87c300cbe5","slug":"hearing-on-entry-of-all-women-in-sabarimala-temple-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला मंदिर में सभी महिलाओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज से","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला मंदिर में सभी महिलाओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज से
Mon, 13 Jan 2020 12:50 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
सबरीमाला मंदिर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी महिलाओं को प्रवेश देने को लेकर पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट की नौ सदस्यीय संविधान पीठ सोमवार से सुनवाई करेगी। इसके साथ ही मुस्लिम और पारसी महिलाओं के साथ कथित भेदभाव के मामले पर भी पीठ सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस एसए बोबडे की पीठ सबरीमाला से संबंधित 60 याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। दरअसल पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ के बहुमत के फैसले के बाद इस मुद्दे पर 9 सदस्यीय संविधान पीठ का गठन किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल 28 सितंबर, 2018 के फैसले में संविधान पीठ ने सभी महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत दी थी, जिसका व्यापक विरोध के बाद पुनर्विचार याचिका दाखिल की गईं और मामले को बड़ी पीठ में सुनवाई के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन