{"_id":"6148fc848ebc3e8460192c8e","slug":"hearing-in-journalist-tarun-tejpal-case-in-bombay-high-court-on-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा सरकार की अपील: तेजपाल मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में 27 को सुनवाई, दुष्कर्म का है आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा सरकार की अपील: तेजपाल मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में 27 को सुनवाई, दुष्कर्म का है आरोप
Tue, 21 Sep 2021 02:56 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पणजी।
एजेंसी, पणजी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 21 Sep 2021 02:56 AM IST
सार
मामले की सुनवाई डिजिटल माध्यम से होगी क्योंकि गोवा सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले भारत के सॉलिसिटर जनरल दिल्ली से अदालती कार्यवाही में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
तरुण तेजपाल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ ने सोमवार को कहा कि वह 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में पत्रकार तरुण तेजपाल को बरी किए जाने के खिलाफ गोवा सरकार की अपील पर 27 अक्तूबर को डिजिटल माध्यम से सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस एम एस जावलकर की पीठ ने तेजपाल के वकील द्वारा मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख देने का अनुरोध किए जाने पर सुनवाई 27 अक्तूबर तक के लिए स्थगित की है। जस्टिस सोनक ने कहा कि अदालत इस मामले में डिजिटल सुनवाई की व्यवस्था सुनवाई की अगली तारीख तक कर लेगी।
विज्ञापन
महाधिवक्ता पंगम ने कहा कि सोमवार को सुनवाई अगली तारीख (मामले में सुनवाई की) तय करने के लिए की गई थी। इससे पहले, हाईकोर्ट ने 31 अगस्त को यौन उत्पीड़न मामले में तेजपाल को बरी करने के खिलाफ गोवा सरकार की अपील पर सुनवाई 20 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी थी क्योंकि मामले में भौतिक मौजूदगी के साथ ही डिजिटल सुनवाई के लिए अनुरोध चीफ जस्टिस के पास लंबित था।
विज्ञापन