फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Healthy India: There will be 1.58 lakh health wellness centers in country by end of year, Mansukh Mandaviya said remote areas benefited

स्वस्थ भारत : साल के अंत तक देश में होंगे 1.58 लाख हेल्थ-वेलनेस केंद्र, मांडविया बोले- दूरदराज के इलाकों को हुआ फायदा

Sun, 17 Apr 2022 06:01 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 17 Apr 2022 06:01 AM IST
सार

मांडविया ने कहा, मरीज डॉक्टरों व विशेषज्ञों से रोजाना संपर्क कर डिजिटल सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। हर उम्र के नागरिकों से गर्भवतियों, नवजात बच्चों, किशोरों व किशोरियों और बुजुर्गों को इन सेंटरों से मदद मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा, 1.17 लाख से अधिक सेंटरों की वजह से नागरिकों से अधिकतम दूरी 30 मिनट रह गई है। इससे व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं देना संभव हुआ।

विज्ञापन
Healthy India: There will be 1.58 lakh health wellness centers in country by end of year, Mansukh Mandaviya said remote areas benefited
Mansukh Mandavia - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सरकार ने अब तक 1,17,400 आयुष्मान भारत-हेल्थ वेलनेस केंद्र स्थापित किए हैं, दिसंबर 2022 तक इनकी संख्या 1.58 लाख पहुंचा दी जाएगी। इनमें से 1 लाख से ज्यादा केंद्र ई-संजीवनी पोर्टल से जोड़े गए हैं। इससे लोगों को बड़े स्तर पर टेली कंसल्टेशन देना संभव हुआ है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को इन केंद्रों की स्थापना की शुरुआत के 4 वर्ष पूरे होने पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। इस कॉन्फ्रेंस से करीब 1 लाख सेंटर, विभिन्न राज्य व केंद्रशासित प्रदेश के अधिकारी व स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मी और अस्पताल जुड़े।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब ‘केवल सांकेतिक समाधान नहीं, पूर्ण समाधान’ की सोच के साथ भारत आगे बढ़ रहा है। ई-संजीवनी पोर्टल के जरिये चिकित्सा क्षेत्र में मिल रही टेली कंसल्टेशन ग्रामीण व दूर-दराज इलाकों तक लोगों को फायदा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 1,17,400  केंद्र अब तक बने 
  • 1.02  करोड़ वेलनेस सत्र इनमें हुए
  • 85.63 करोड़ बार लोग आए

अब कैंसर का समय रहते इलाज
कई सेंटर मुख, स्तन व गर्भाशय कैंसरों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। इससे समय रहते पता लगाने व इलाज में मदद मिल रही है। -मनसुख मांडविया, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री


कल से योग सत्र
18 से 22 अप्रैल तक योग सत्रों के साथ 17 अप्रैल को स्वास्थ्य मेले लगंेंगे। इस दौरान कैंसर, डायबिटीज आदि की स्क्रीनिंग पर जोर दिया जाएगा।

17.93 करोड़ हाइपरटेंशन के मरीजों की स्क्रीनिंग हुई
15 करोड़ लोगों की डायबिटीज स्क्रीनिंग हुई जो 30 से अधिक उम्र के थे।

गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को मदद
मांडविया ने कहा, मरीज डॉक्टरों व विशेषज्ञों से रोजाना संपर्क कर डिजिटल सेवाओं का लाभ ले रहे हैं। हर उम्र के नागरिकों से गर्भवतियों, नवजात बच्चों, किशोरों व किशोरियों और बुजुर्गों को इन सेंटरों से मदद मिल रही है।


अब अधिकतम तीस मिनट की दूरी पर सेंटर 
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा, 1.17 लाख से अधिक सेंटरों की वजह से नागरिकों से अधिकतम दूरी 30 मिनट रह गई है। इससे व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं देना संभव हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed