फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry said: 12.25 crore doses of Covid19 vaccine have been given so far

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा: अब तक कोविड-19 टीके की 12.25 करोड़ खुराक दी गईं 

Sun, 18 Apr 2021 05:00 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 18 Apr 2021 05:00 AM IST
सार

  • मंत्रालय ने बताया कि अधिक लोगों का टीकाकरण करने के उद्देश्य से कार्यस्थलों पर टीकाकरण की शुरुआत की गई
  • रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात आठ बजे तक देश में कोविड-19 टीके की 12,25,02,790 खुराक दी गईं

विज्ञापन
Health Ministry said: 12.25 crore doses of Covid19 vaccine have been given so far
कोवैक्सिन और कोविशील्ड - फोटो : PTI/twitter@seruminstitute

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 12.25 करोड़ खुराक दी गई हैं जिनमें से 25.65 लाख खुराक आज दी गईं। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि शनिवार को 60,057 कोविड-19 टीकाकरण केंद्र परिचालन में थे और यह आंकड़ा औसतन 45 हजार टीकाकरण केंद्रों के मुकाबले 15 हजार अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि अधिक लोगों का टीकाकरण करने के उद्देश्य से कार्यस्थलों पर टीकाकरण की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन


अतिंम रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात आठ बजे तक देश में कोविड-19 टीके की 12,25,02,790 खुराक दी गईं। इनमें शामिल 91,27,451 स्वास्थ्य कर्मी वे हैं जिन्हें पहली खुराक दी गई है जबकि 57,07,322 को दूसरी खुराक दी गई है।
विज्ञापन


वहीं, अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत 1,12,29,062 लोगों को पहली और 55,08,179 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। इसी प्रकार 45 से 60 साल तक की उम्र के 4,04,16,170 लोगों को पहली और 10,76,752 को दूसरी खुराक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि 60 साल से अधिक उम्र के 4,55,60,187 लोगों को पहली और 38,77,667 को दूसरी खुराक दी गई है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के 92वें दिन रात आठ बजे तक 26,65,179 खुराक दी गई जिनमें से 19,24,416 को पहली और 6,40,763 को दूसरी खुराक दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed