{"_id":"60db00414da62143204ad340","slug":"health-ministry-pc-on-coronavirus-cases-in-india-all-upldates-delta-variant-delta-plus-variant-cases-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्रालय: अब देश के केवल 111 जिलों में 100 से अधिक मामले, रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वास्थ्य मंत्रालय: अब देश के केवल 111 जिलों में 100 से अधिक मामले, रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार
Tue, 29 Jun 2021 04:43 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 29 Jun 2021 04:43 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि देश में कोरोना वायरस के मामलों का जो पीक था उसमें 91 फीसदी की गिरावट हुई है।
विज्ञापन
लव अग्रवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक अपने-अपने स्तर से लगातार प्रयास कर रही है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय लोगों को देश में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी दे रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि देश में कोरोना वायरस के मामलों का जो पीक था उसमें 91 फीसदी की गिरावट हुई है।
विज्ञापन
लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से मामलों में लगातार कमी हो रही है। उन्होंने राहत भरी खबर देते हुए कहा कि देश में रिकवरी दर 96.9 फीसदी पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में रोज 100 से ज्यादा नए केस आ रहे थे, जहां 4 मई के हफ्ते में ऐसे जिले 531 थे, वो संख्या 2 जून को घटकर 262 जिले रह गई और अब 111 जिले ही ऐसे हैं जहां रोज 100 से ज्यादा मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन
टीकाकरण पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कुल 27.27 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की पहली खुराक और 5.84 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। लव अग्रवाल ने कहा कि 1 मई से 24 जून को ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन की कवरेज 9.72 करोड़ डोज है जो कि 56 फीसदी है और शहरी इलाकों में वैक्सीन की कवरेज 7.68 करोड़ डोज है जो कि 44 फीसदी है।
विज्ञापन
60 साल से ऊपर वाले करीब 49 फीसदी लोगों को लगी पहली खुराक
60 वर्ष या इससे अधिक उम्र की करीब 49 फीसदी आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लग चुकी है। यह जानकारी मंगलवार को सरकार ने दी। इसने बताया कि 18 से 44 वर्ष उम्र वर्ग के करीब 59.7 करोड़ लोगों में से 15 फीसदी को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।
सरकार ने कहा कि देश में अभी तक कुल 33.1 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसने बताया कि 21 से 28 जून के बीच रोजाना औसत 57.68 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ। एक मई से 24 जून के बीच 56 फीसदी खुराक ग्रामीण इलाकों में दी गई, जबकि 44 फीसदी खुराक शहरी क्षेत्रों में लगाई गई।
इसने बताया कि 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीच के लोगों की आबादी करीब 20.9 करोड़ है जिनमें से 42 फीसदी लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। दस मई को कोविड-19 के सर्वाधिक मामले दर्ज किए जाने के बाद कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 85 फीसदी की कमी आई है।