फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health ministry of india sought details from the states after Second wave of Corona peak passing

मौत के आंकड़ों का खेल: कोरोना की दूसरी लहर का पीक गुजरने के बाद केंद्र ने राज्यों से मांगा था ब्यौरा

Sun, 25 Jul 2021 04:19 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 25 Jul 2021 04:19 AM IST
सार

  • 25 मई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया था आदेश
  • केंद्र ने राज्यों से अस्पतालों में भर्ती होने के पहले 24, 48 और 72 घंटे में हुई मौतों के अलावा होम आइसोलेशन में उपचाराधीन मरीजों की मौत को लेकर भी साप्ताहिक स्तर पर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा था
  • राज्य सरकारों ने होम आइसोलेशन में उपचाराधीन मरीजों की मौत को लेकर अब तक कोई ब्यौरा नहीं दिया

विज्ञापन
Health ministry of india sought details from the states after Second wave of Corona peak passing
कोरोना से मौतें (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी या समय पर भर्ती न होने की वजह से देश भर में हजारों लोगों की मौतें हुईं लेकिन सरकारी आंकड़ों में एक भी मौत दर्ज नहीं है। यहां तक कि अस्पतालों ने भी सरकारी कागजों पर एक भी मामला दर्ज नहीं किया, ऐसा किसके आदेश पर हुआ? यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन दूसरी लहर का पीक गुजरने के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों से ब्यौरा जरूर मांगा था।

विज्ञापन


आदेश की प्रति के अनुसार, 25 मई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्य व संघ शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखते हुए निर्देश दिए थे कि अस्पतालों में भर्ती होने के पहले 24, 48 और 72 घंटे में हुई मौतों के अलावा होम आइसोलेशन में उपचाराधीन मरीजों की मौत को लेकर भी साप्ताहिक स्तर पर जानकारी उपलब्ध कराई जाए। लेकिन केंद्र, राज्य या फिर संघ शासित प्रदेश के किसी भी अस्पताल ने इस पर ध्यान नहीं दिया। न ही राज्य सरकारों ने होम आइसोलेशन में उपचाराधीन मरीजों की मौत को लेकर अब तक कोई ब्यौरा दिया है।
विज्ञापन


42.78 करोड़ के पार पहुंचा टीकाकरण
देशभर में अब तक 42.78  करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक 52,34,188 सत्रों के जरिये 42,78,82,261 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 42,67,799 टीके शुक्रवार से शनिवार सुबह सात बजे के दौरान लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 1,02,83,491 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दे दी गई है जबकि 76,74,804 स्वास्थ्य कर्मी दोनों खुराक ले चुके हैं। इसी तरह से 1,78,44,127 फ्रंटलाइन कर्मियों ने पहली व 1,07,32,410 ने दोनों खुराक ले ली है। मंत्रालय के मुताबिक 18 से 44 वर्ष की आयुवर्ग वालों में 13,54,32,522 ने पहली खुराक व 57,68,314 ने दोनों  डोज लगवा ली है।


राज्यों के पास 2.98 करोड़ से ज्यादा टीके मौजूद
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी 2,98,35,847 करोड़ टीके उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को सभी स्रोतों से 44,53,86,390 से अधिक खुराकेंउपलब्ध करायी गयी है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में 85,58,360 और खुराक उपलब्ध कराई जानी हैं। इनमें से बर्बाद हो चुकी खुराक समेत टीकों की कुल 41,55,50,543 खुराकों की खपत हो चुकी है। ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed