फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry INSACOG Covid-19 JN.1 Variant in States new coronavirus cases update

INSACOG: कोरोना वायरस के JN.1 वैरिएंट पर बड़ा अपडेट, 10 राज्यों में फैला संक्रमण; देशभर में अब तक 196 मामले

Mon, 01 Jan 2024 04:17 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 01 Jan 2024 04:17 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत काम करने वाली इकाई INSACOG ने बताया है कि कोविड-19 का जेएन.1 वैरिएंट 10 राज्यों में फैल चुका है। कोरोना वायरस के इस वैरिएंट के अब तक 196 मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं। सबसे ताजा मामला ओडिशा में सामने आया है।

विज्ञापन
Health Ministry INSACOG Covid-19 JN.1 Variant in States new coronavirus cases update
कोरोना का जेएन.1 वैरिएंट (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Covid-19 का सब-वैरिएंट जेएन.1 तेजी से फैल रहा है। कोरोना के JN.1 वैरिएंट पर भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के अनुसार देश में अब तक 196 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण फैल चुका है। सबसे ताजा मामला ओडिशा में सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि बीते 24 घंटे में भारत में 636 नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए। देशभर में 4,394 कोरोना केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन


किस राज्य में कितने जेएन.1 वैरिएंट के मामले
जेएन.1 वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या बताने के लिए INSACOG ने राज्यवार आंकड़े भी जारी किए। सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक केरल (83), गोवा (51), गुजरात (34), कर्नाटक (आठ), महाराष्ट्र (सात), राजस्थान (पांच), तमिलनाडु (चार), तेलंगाना (दो) ओडिशा (एक) और दिल्ली में एक मामला रिपोर्ट किया गया है।
विज्ञापन


जेएन.1 वैरिएंट के दिसंबर में 179 मामले
नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में देश में 179 कोविड-19 संक्रमित लोगों में JN.1 वैरिएंट पाया गया। नवंबर में ऐसे 17 मामले दर्ज किए गए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने जेएन.1 वैरिएंट के बारे में कहा है कि इसके प्रसार की गति तेज है। हालांकि, यह 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' है। इससे संक्रमित होने पर गंभीर रूप से बीमार होने का खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यों को निगरानी बढ़ाने का निर्देश
WHO के मुताबिक कोरोना वायरस के जेएन.1 सब-वैरिएंट को पहले बीए.2.86 का प्रकार माना गया। हालांकि, बीते कुछ हफ्तों में 40 से अधिक देशों में JN.1 मामले सामने आ चुके हैं। तेजी से फैलते संक्रमण को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed