फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry ICMR Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh Rajasthan

कोरोना: अब तक 2547 लोग संक्रमित, नए मामलों में 65 फीसदी जमात से जुड़े

Fri, 03 Apr 2020 04:26 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 03 Apr 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Health Ministry ICMR Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh Rajasthan
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल - फोटो : ANI

भारत में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जितने भी नए मामले सामने आ रहे है, उसमें से ज्यादातर निजामुद्दीन मरकज के मुख्यालय तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों के हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि पिछले दो दिनों में तब्लीगी जमात से जुड़े 647 लोगों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। पिछले दो-तीन दिनों में कोरोना से जितने भी मामले सामने आए है, उनमें से आधे से ज्यादा मरकज से जुड़े है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार रात 12 बजे तक देशभर में कोरोना के 485 नए मामले सामने आए। इनमें से 295 मामले तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के थे, इस प्रकार गुरुवार को सामने आए मामलों का 65 फीसदी स्रोत तब्लीगी जमात रहा है। 
विज्ञापन


दिल्ली में गुरुवार को 293 मामले सामने आए थे जिनमें से अकेले मरकज से जुड़े 182 मामले थे। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में मरकज से जुड़े तीन लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। वही देश में अब तक 62 मौत हुई है, इसमें से कम से कम 20 मौतें तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों की हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वही, देश में कोरोना वायरस के हालात को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया कि देश में कल से लेकर आज तक कोरोना वायरस के 336 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि इस जानलेवा वायरस से अब तक 2301 लोग संक्रमित हो चुके है और 56 लोगों की मौत हुई है। 

संयुक्त सचिव ने बताया कि इन 56 मौतों में से 12 मौतें कल हुई हैं। इस जानलेवा वायरस से अब तक 157 मरीज पूरी तरह ठीक हुए है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मरीजों और उनके परिवारों से अपील की है कि वे डॉक्टरों की राह में कोई बाधा न खड़ी करें। उन्होंने डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार पर भी चिंता व्यक्त की है। 
 


तब्लीगी जमात से जुड़े 647 लोग संक्रमित
तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के संक्रमित होने पर जानकारी देते हुए सचिव ने कहा कि पिछले दो दिनों में तब्लीगी जमात से जुड़े 647 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी मामले देश के 14 राज्यों से सामने आए है। जिनमें अंडमान और निकोबार, असम, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और यूपी में इससे जुड़े मामलों की पुष्टि हुई। 

सचिव ने कहा कि पिछले 24 घंटे में हुए 12 मौतों में कुछ मौतें तब्लीगी जमात से जुड़ी हुई थी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के जोखिम का आकलन करने में लोगों की मदद के लिए 30 लाख से अधिक लोग सरकार के मोबाइल ऐप डाउनलोड कर चुके हैं।

स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले से नाराज गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखी चिट्ठी
गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को स्वास्थ्य सेवा और श्रमिकों पर हमले के मामलों में सख्त कार्रवाई करने और चिकित्सा उन्मूलन के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिखा है।



उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष में सात हेल्पलाइन नंबर थे। अब, हमने दो और हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं, जिसमें से 1930 (पूरे भारत के लिए टोल फ्री नंबर) और 1944 (पूर्वोत्तर के लिए समर्पित नंबर) शामिल हैं।



24 घंटे में 8 हजार नमूनों की जांच की गई
वही, इस संवाददाता सम्मेलन में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जानकारी दी कि देश में कोविड-19 की जांच के लिए 182 लैब है, जिनमें से 130 लैब सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 8,000 नमूनों की जांच की गई है। 

(स्वास्थ्य मंत्रालय का संवाददात सम्मेलन शुक्रवार चार बजे हुआ, इसलिए आंकड़ें उस समय के अनुसार है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed