फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry ICMR Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh kerala

कोरोना: पिछले 24 घंटे में 386 नए मामले, तीन लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 1,637 हुई

Wed, 01 Apr 2020 05:32 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 01 Apr 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Health Ministry ICMR Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh kerala
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल - फोटो : ANI

कोरोना वायरस की भारत में स्थिति को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया कि देश में अब तक  कोविड-19 के 1,637 मामले सामने आए है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कल से लेकर आज तक में देश में कोरोना वायरस के 386 नए मामले सामने आए है और तीन लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हुई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में कोरोना संक्रमितों की यह वृद्धि राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण के फैलने की दर को नहीं दर्शाती है, बल्कि इस बढ़ोतरी में निजामुद्दीन मरकज की घटना प्रमुख वजह रही। उल्लेखनीय है कि दिल्ली स्थित निजामुद्दीन इलाके में एक से 15 मार्च तक हुए तब्लीगी जमात के एक आयोजन में हिस्से लेने वालों में कोरोना के संक्रमण के कई मामले सोमवार और मंगलवार को सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब्लीगी जमात से जुड़े 1800 लोगों को अस्पतालों में भेजा गया
सचिव ने कहा कि तब्लीगी जमात से जुड़े 1800 लोगों को नौ अस्पतालों और पृथक केंद्रों में भेजा गया है। हालांकि हाल के मामलों में बढ़ोत्तरी देखकर यह नहीं कहा जा सकता है कि इसमें देश भर में बढ़ोतरी हो रही है। 

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 18 नए मामले
उन्होंने बताया कि अकेले दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 18 लोगों के कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि तमिलनाडु में 65 नए मामले सामने आए हैं। अग्रवाल ने संक्रमण के मामले रोकने के लिए लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करने को ही एकमात्र उपाय बताते हुए कहा कि इसकी रोकथाम के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

सचिव ने बताया कि कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में राज्यों के स्तर पर संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करने के उपायों की समीक्षा की गई।

उन्होंने बताया कि बैठक में प्रवासी मजदूरों को संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए पृथक रखने और उनकी सहायता के लिए शुरू किए गए कार्यों को पूरा करने के प्रयासों की भी समीक्षा की गई। 

रेलवे 20,000 डिब्बों को संशोधित करके 3.2 लाख आइसोलेशन और क्वारंटीन बेड बना रहा
स्वास्थय सचिव ने बताया कि रेलवे 20,000 डिब्बों को संशोधित करके 3.2 लाख आइसोलेशन और क्वारंटीन बेड बनाने की तैयारी कर रहा है। 5000 डिब्बों का संशोधन शुरू हो गया है। परीक्षण किट, दवाओं और मास्क जैसे आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के लिए लाइफलाइन उड़ानें शुरू की गई हैं।

गलत सूचनाओं की जांच होनी चाहिएः सुप्रीम कोर्ट
सचिव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि गलत सूचनाओं की जांच होनी चाहिए। उसके लिए, हमने ईमेल आईडी technicalquery.covid19@gov.in बनाया है, जिसके माध्यम से स्वास्थ्य मंत्रालय का एक संयुक्त सचिव-रैंक का अधिकारी और एम्स के विशेष डॉक्टर तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे।

24 घंटे में 4562 नमूनों की जांच
संवाददाता सम्मेलन में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के रमन आर गंगाखेड़कर ने बताया कि देश भर में कार्यरत आईसीएमआर की प्रयोगशालाओं में पिछले 24 घंटों में 4562 नमूनों की जांच की गई। गंगाखेड़कर ने कहा कि इसके साथ ही देश में जांच का स्तर कुल क्षमता का 38 प्रतिशत हो गया है।


उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर अभी तक हमने 47,951 कोरोना टेस्ट किए हैं। आईसीएमआर के नेटवर्क में 126 लैब हैं, इसके अलावा 51 प्राइवेट लैब को भी टेस्ट की मंजूरी मिली है।

21,486 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं- गृह मंत्रालय
संवाददता सम्मेलन में गृह मंत्रालय की संयुक्त सचित पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन और आश्रय की व्यवस्था कर रहे हैं। 21,486 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां 6,75,133 व्यक्तियों को आश्रय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed