फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry ICMR Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh Himachal pradesh

Corona update: संक्रमितों की संख्या 4067 हुई, 24 घंटे में 693 नए मामले, अबतक 109 की मौत

Mon, 06 Apr 2020 04:14 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 06 Apr 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Health Ministry ICMR Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh Himachal pradesh
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल - फोटो : ANI

देश में कोरोना वायरस के हालात को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया कि देश में रविवार से लेकर आज तक कोरोना वायरस के 693 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक 4067 लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन


सचिव ने बताया कि देश में अब तक इस खतरनाक वायरस से 109 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि देश के 4067 मामलों में से 1445 मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हुए है। भारत में जितने भी लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, उनमें से 76 फीसदी मरीज पुरुष हैं और 24 फीसदी महिलाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


63 फीसदी मृतकों की उम्र 60 वर्ष के ऊपर
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से 109 लोगों की मौत हुई, जिनमें से 30 लोगों की कल मौत हुई। मरने वालों में 63 फीसदी लोगों की उम्र 60 वर्ष के ऊपर थी, 30 फीसदी मरने वाले लोग की उम्र 40 से 60 वर्ष के बीच रही। वही कोरोना से मरने वाले सात फीसदी लोगों की उम्र 40 वर्ष से कम रही। 

13 दिनों में चीनी, नमक और तेल अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाया गया
सचिव ने कहा कि भारत में पिछले 13 दिनों में लॉकडाउन के बीच, रेलवे ने 1340 डिब्बों में चीनी, 958 डिब्बों में नमक और 316 डिब्बों में तेल भरकर देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्यों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निधि से 1100 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। साथ ही आज 3000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की गई है।

सचिव ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान, अब तक पूरे भारत में 16.94 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न पहुंचाया गया है। 13 राज्यों में, 1.3 लाख मीट्रिक टन गेहूं और आठ राज्यों में, 1.32 लाख मीट्रिक टन चावल आवंटित किया गया है।

संक्रमितों का इलाज कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के उपयोग की अनुमति
अग्रवाल ने कहा कि हमने कोविड-19 के रोगियों के संपर्क में आए लोगों और उनका इलाज कर रहे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के उपयोग की अनुमति दी है, हालांकि अभी तक इसकी प्रभावकारिता के सीमित प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्तर पर इसका उपयोग करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

25,000 तब्लीगी जमात के कार्यकर्ता और उनके संपर्क में आए लोगों को पृथकता केंद्र भेजा गया
संवाददता सम्मेलन में गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि हमने 25,000 तब्लीगी जमात के कार्यकर्ताओं और उनके संपर्क में आए लोगों को पृथकता केंद्र में भेजा है। उन्होंने बताया कि तब्लीगी कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के जिन पांच गांवों का दौरा किया था, उसे सील कर दिया गया है। 


तब्लीगी जमात के 2,083 विदेशी सदस्यों में से 1,750 को काली सूची में डाला गया
श्रीवास्तव ने बताया है कि केंद्रीय गृह सचिव ने राज्यों और केंद्र  शासित प्रदेशों से कहा है कि वे कोविड-19 के इलाज में महत्वपूर्ण मेडिकल ऑक्सीजन की अबाध आपूर्ति सुनिश्चित करें। अधिकारी ने बताया कि तब्लीगी जमात के 2,083 विदेशी सदस्यों में से 1,750 को अभी तक काली सूची में डाला जा चुका है।

पांच लाख जांच किट का ऑर्डर दिया गया
संवाददाता सम्मेलन में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के रमन आर गंगाखेड़कर ने बताया कि पांच लाख जांच किट का ऑर्डर दिया गया है, जिनमें से 2.5 लाख किट आठ से नौ अप्रैल के बीच पहुंचा दी जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed