फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heads of G20 countries including PM Modi gathered at Rajghat Tribute and floral tribute to Bapu

G20: राजघाट पर एकत्र हुए PM मोदी समेत जी20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष; बापू को श्रद्धांजलि व पुष्पांजलि अर्पित की

Sun, 10 Sep 2023 09:55 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 10 Sep 2023 09:55 AM IST
विज्ञापन
Heads of G20 countries including PM Modi gathered at Rajghat Tribute and floral tribute to Bapu
Rajghat - फोटो : ANI

भारत में जी20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन सभी नेता दिल्ली में राजघाट पर एकत्र हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अन्य राष्ट्राध्यक्षों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

 


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार सुबह राजघाट पर जी20 नेताओं की अगवानी की। पीएम मोदी ने जी20 नेताओं को 'अंगरखा' पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पृष्ठभूमि में 'बापू कुटी' का चित्र दिखाई दिया। महाराष्ट्र में वर्धा के पास सेवाग्राम आश्रम में स्थित 'बापू कुटी' 1936 से लेकर 1948 में महात्मा गांधी के निधन तक उनका निवास स्थान था।

Heads of G20 countries including PM Modi gathered at Rajghat Tribute and floral tribute to Bapu
राजघाट पर पीएम मोदी व अन्य। - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री जी20 नेताओं को 'बापू कुटी' के महत्व के बारे में समझाते नजर आए। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद जी20 नेताओं ने ‘लीडर्स लाउंज’ में 'शांति दीवार' पर हस्ताक्षर भी किए।

Heads of G20 countries including PM Modi gathered at Rajghat Tribute and floral tribute to Bapu
PM Modi - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'राजघाट पर जी 20 परिवार ने शांति, सेवा, करुणा और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जैसे-जैसे विविध राष्ट्र एकजुट हो रहे हैं, गांधी जी के शाश्वत आदर्श सामंजस्यपूर्ण, समावेशी और समृद्ध वैश्विक भविष्य के लिए हमारी सामूहिक दृष्टि का मार्गदर्शन करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed