{"_id":"5bbe9822867a552852435b2e","slug":"head-constable-died-in-asam-getting-shot-by-gun-of-bsf-soldier-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में बीएसएफ जवान ने गोली मार कर की हेड कांस्टेबल की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में बीएसएफ जवान ने गोली मार कर की हेड कांस्टेबल की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Thu, 11 Oct 2018 05:54 AM IST
विज्ञापन
असम के करीमगंज जिले में स्थित लखीपुर सीमा चौकी पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से एक हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में एक अन्य हेड कांस्टेबल घायल हो गया।
विज्ञापन
बीएसएफ एवं पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात को लगभग सवा नौ बजे लखीपुर सीमा चौकी पर ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल शिव योगी पांडेय का किसी बात पर अपनी कंपनी के दो हेड कांस्टेबलों से झगड़ा हो गया। इसके बाद पांडेय ने अपनी इंसास राइफल से नौ राउंड गोलियां चलाई।
विज्ञापन
इस फायरिंग की चपेट में आने के कारण अशोक कुमार कांगरिया नाम के हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा हेड कांस्टेबल ए. आर. पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पाल को गुवाहाटी मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी जवान शिव योगी पांडेय राइफल, वायरलेस सेट और 40 राउंड गोलियां लेकर फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।