फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HD Kumaraswamy said can not grow money on trees to allocate funds for government schemes

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी बोले- पेड़ पर नहीं उगा सकता पैसे

Fri, 10 Aug 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Fri, 10 Aug 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
HD Kumaraswamy said can not grow money on trees to allocate funds for government schemes
HD Kumaraswamy

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार को उन लोगों को आड़े हाथ लिया जो विभिन्न सरकारी योजनाओं में फंड ना देने की वजह से उनकी आलोचना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह पेड़ पर पैसे नहीं उगा सकते हैं। कुमारस्वामी ने यह बातें बंगलूरू में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर कहीं। उन्होंने कहा, 'मुझपर आरोप लग रहे हैं कि मैं किसानों की कर्जमाफी, शादी भाग्य और दूसरी योजनाओं के लिए फंड का आवंटन नहीं कर रहा हूं। लेकिन मैं उन लोगों को बताना चाहता हूं कि मैं तुरंत पैसे बांटने के लिए उन्हें पेड़ पर नहीं उगा सकता।'

विज्ञापन


कुमारस्वामी ने कहा कि कुछ प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ता है और बहुत सारी कमियां हैं जिनके बारे में केवल वह जानते हैं। उन्होंने कहा, मुझे फंड आवंटित करने से पहले अधिकारियों को भरोसे में लेना होगा। इन कमियों के बाद हमें उन्हें फंड जारी करने के लिए मनाना होगा।' हालांकि मुख्यमंत्री ने यह साफ कर दिया है कि इस वह इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि गरीब और पिछड़े वर्गों के लिए सभी योजनाएं बिना किसी बाधा के जारी रहें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, 'मुझे कृषि कर्जमाफी के लिए 49 हजार करोड़ रुपये का फंड आंवटित करने के लिए रास्ते खोजने हैं। लोगों को संयम रखना होगा और दूसरे मामलों पर ध्यान देने के लिए समय देना होगा।' जब उनसे उन रिपोर्ट्स के बारे में पूछा गया जिनमें कहा जा रहा था कि कुमारस्वामी सरकार ने शादी भाग्य योजना में दिए जाने वाले फंड को घटा दिया है तो उन्होंने इसे खारिज कर दिया। यह योजना कांग्रेस के शासन में लागू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'चाहे वह शादी भाग्य हो या दूसरी किसी भी स्कीम के लिए आवंटन को घटाया नहीं गया है। मैंने इस साल फरवरी में बजट पेश करने के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा घोषित कार्यक्रमों के लिए आवंटन नहीं घटाया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed