फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HD Kumaraswamy connection with films take oath as the Chief Minister of Karnataka

365 दिन चली थी कुमारस्वामी की पहली राजनीतिक फिल्म, जानिए उनसे जुड़ी और खास बातें

Tue, 22 May 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Tue, 22 May 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
HD Kumaraswamy connection with films take oath as the Chief Minister of Karnataka
HD-KUMARSWAMY
कर्नाटक के राजनीतिक रंगमंच का यह सीन बहुत रोचक है और कई उतार चढ़ाव के बाद यहां तक पहुंचा है। इस रंगमंच पर कई बड़े- बड़े किरदार थे जो पूरी राजनीति को नए रंग में पिरो रहे थे जिसमें कुछ देर के लिए बाजी मारी बीजेपी के बीएस येदियुरप्पा ने जबकि इसके पुराने खिलाड़ी सिद्धारमैया का सीन काफी छोटा दिखा। कई मोड़ से गुजरने के बाद कर्नाटक का अगला सीन कुमारान्ना यानि एचडी कुमारस्वामी पर जाकर कल ठहर जाएगा।
विज्ञापन


कर्नाटक में पिछले एक हफ्ते से अधिक से चल रहे इस रंगमंच के रंगकर्मी कोई और नहीं कुमारान्ना ही थे। क्योंकि वह राजनीति के साथ-साथ नाटक और फिल्म की दुनिया के भी मंजे हुए खिलाड़ी हैं। जिसे पता था कि किस सीन में कौन सा डायलॉग बोलना है और उस समय कौन सा कलाकार मंच पर दिखेगा। ऐसे में अन्ना ने शुरुआत कर्नाटक में मतदान से पहले ही  खुद को  किंगमेकर कह कर कर दी थी।  लेकिन जैसे-जैसे कर्नाटक का नाटक छंटता गया कुमारान्ना ही इसके किंग बनते नजर आए।  वैसे तो कुमारस्वामी दूसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की राजनीति उनका पहला शौक नहीं था। अन्ना पहले रंगमंच से जुड़े फिर फिल्म से और फिल्म बनाने के उनके शौक ने उन्हें  प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बना दिया।   
विज्ञापन


 कुमारस्वामी की फिल्मी यात्रा 

अन्ना फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन और फिल्म निर्माण से पहले हसन जिले में चन्नंबिका थियेटर देखा करते थे। यही नहीं कुमारस्वामी एक एक्जबीटर, डिस्ट्रीब्यूटर और प्रोड्यूसर भी रहे हैं। वह जिंदगी को फिल्म की तरह देखते हैं और पलभर में फिल्मी सीन की तरह जिंदगी के सीन भी बदल देते हैं। कुमारस्वामी को जानने वाले कहते हैं कि उनका पहला प्यार फिल्में हुआ करती थीं। लेकिन वक्त के साथ उनका पहला प्यार दूर होता गया और पिता एचडी देवगौड़ा की राजनीतिक विरासत उनपर इस तरह हावी होती गई कि उसका नतीजा हमारे सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिस तरह से आज कर्नाटक की राजनीति में कुमारस्वामी का बोलबाला देखने को मिल रहा है ठीक वैसे ही उन्होंने फिल्मों में भी छाप छोड़ी है। साल 2003 में कुमारस्वामी की प्रोड्यूस की गई फिल्म 'चंद्र चकोरी' इतनी पसंद की गई कि एक साल तक थियेटर से उतरी ही नहीं

कुमारस्वामी राजकुमार के हैं फैन

 साइंस में ग्रेजुएट हरदणहल्ली देवगौड़ा कुमारस्वामी यानि एचडी कुमारस्वामी ने बेंगलुरु यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। पढ़ाई खत्म होते होते उन्होंने फिल्मों में बतौर फाइनेंसर काम शुरू किया। कुमारस्वामी ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उनके फेवरेट अभिनेता राजकुमार हैं। अन्ना कॉलेज के दिनों से ही राजकुमार की तरह कपड़े पहनते थे और उन्हीं की स्टाइल को कॉपी किया करते थे।

कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री बनने से पहले ही कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की कई उम्मीदे उनसे जुड़ गई हैं। कर्नाटक फिल्म चैंबर के अध्यक्ष सा रा गोविंदु नेकहा कि चूंकि कुमारस्वामी खुद ही एक एग्जबीटर प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर रहे हैं तो उन्हें पता है कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की क्या परेशानियां है और उम्मीद है कि वह हमारी परेशानी को दूर करेंगे। अन्ना के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म उद्योग से जुड़े लोग उनसे मिलने की योजना बना रहे हैं।  

कुमारस्वामी का राजनीतिक करियर

कुमारस्वामी ने 1996 लोकसभा चुनाव में कनकपुरा सीट से चुनाव जीतकर राजनीति में प्रवेश की।  जबकि 1999 में विधानसभा चुनाव में कुमारस्वामी को हार का मुंह देखना पड़ा। पांच साल बाद 2004 में रामनगर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। कुमारस्वामी को रामनगर से कभी हार का मुंह देखने को नहीं मिला। साल 2004 में कांग्रेस के साथ मिलकर जेडीएस ने सरकार बनाई। लेकिन 2006 में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी से हाथ मिला लिया।

 कुमारस्वामी हमेशा टॉप पर रहना चाहते थे वह जल्द से जल्द सीएम बनना चाहते थे और वह सीएम बने भी। बता दें कि उस समय बीजेपी से समझौते के अनुसार जेडीएस और बीजेपी ने 20-20 महीने का सीएम बनाना तय किया। इस समझौते के बाद कुमारस्वामी 4 फरवरी 2006 से 9 अक्टूबर 2007 तक कर्नाटक के सीएम भी रहे। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा कोई समझौता नहीं किया है और उम्मीद की जा रही है कि इसबार रंगमंच का यह रंगकर्मी अपना कार्यकाल पूरा करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed