फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HD Devegowda decide to contest Rajya Sabha polls will file nomination tomorrow congress sonia gandhi

कर्नाटक: कांग्रेस के समर्थन से राज्यसभा जाने को तैयार हुए देवेगौड़ा, कल करेंगे नामांकन

Mon, 08 Jun 2020 01:02 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 08 Jun 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
HD Devegowda decide to contest Rajya Sabha polls will file nomination tomorrow congress sonia gandhi
एचडी देवेगौड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा ने पार्टी विधायकों, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य नेताओं के अनुरोध पर राज्यसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। मंगलवार को वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस बात की जानकारी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और देवेगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी ने दी।

विज्ञापन

वहीं कर्नाटक के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से जब पूछा गया कि क्या पार्टी राज्यसभा चुनाव में देवेगौड़ा का समर्थन करेगी तो उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि हम राज्यसभा चुनाव में भाजपा के किसी तीसरे उम्मीदवार को जीतने नहीं देना चाहते। हमारी नेता सोनिया गांधी इस पर विचार करेंगी।’
विज्ञापन


 



यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: भाजपा को रोकने के लिए देवेगौड़ा को समर्थन दे सकती है कांग्रेस

बता दें कि कांग्रेस दक्षिणी राज्य से अपने एक उम्मीदवार को आसानी से उच्च सदन भेज सकती है। इसके लिए वह दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम की घोषणा कर चुकी है। हालांकि खड़गे के समर्थन में वोट देने के बावजूद कांग्रेस के पास 14 अतिरिक्त विधायकों के वोट बचेंगे। इन वोटों का इस्तेमाल पार्टी प्रतिद्वंद्वी भाजपा को रोकने के लिए देवेगौड़ा का समर्थन करने में करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed