फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HC upholds Goa Speaker's order dismissing pleas seeking disqualification of 12 MLAs

बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला: कांग्रेस को झटका, गोवा में 12 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग खारिज  

Thu, 24 Feb 2022 05:06 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: Amit Mandal Updated Thu, 24 Feb 2022 05:06 PM IST
सार

पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता अध्यक्ष द्वारा पारित किए गए आदेशों में हस्तक्षेप का मामला नहीं बना पाए हैं, इसलिए इसे खारिज किया जाता है।

विज्ञापन
HC upholds Goa Speaker's order dismissing pleas seeking disqualification of 12 MLAs
गोवा- 12 विधायकों की अयोग्यता का मामला - फोटो : social media

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ ने गुरुवार को गोवा विधानसभा अध्यक्ष के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें 2019 में अपनी पार्टियों से सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने वाले 12 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग वाली दो याचिकाओं को खारिज कर दिया गया था। इनमें से दस विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी थी, जिसमें कहा गया था कि यह भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की राजनीति को बढ़ावा देगा जो लोगों के जनादेश को धन से बदल देता है।  

विज्ञापन


भाजपा ने किया फैसले का स्वागत
दूसरी ओर भाजपा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र और संवैधानिक जनादेश बदनाम अभियान पर हावी है। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने पार्टी के 10 विधायकों के खिलाफ अदालत में अयोग्यता याचिका दायर की थी, जो जुलाई 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने कहा था कि ये विधायक अपनी मूल पार्टी (कांग्रेस) की सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने के पात्र हैं, जिससे संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अयोग्यता को लागू करने का मामला बनता है। 
विज्ञापन


एमजीपी विधायक ने भी दायर की थी याचिका 
महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के विधायक सुदीन धवलीकर ने भी उसी आधार पर अपनी पार्टी के विधायकों के खिलाफ एक याचिका दायर की थी, जो उसी वर्ष क्षेत्रीय पार्टी को विभाजित करके भाजपा में शामिल हो गए थे। गोवा विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर ने पिछले साल 20 अप्रैल को चोडनकर और धवलीकर द्वारा दायर अयोग्यता याचिकाओं को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोडनकर की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा ने हाई कोर्ट के समक्ष दलील दी थी कि स्पीकर ने संविधान की दसवीं अनुसूची के पैराग्राफ चार की व्याख्या करने में गलती की है। उन्होंने तर्क दिया था कि अनुसूची मूल राजनीतिक दल के विलय के संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए दोहरी परीक्षा पर विचार करती है।


गुरुवार को जस्टिस मनीष पितले और जस्टिस आर एन लड्ढा की खंडपीठ ने कहा कि दोनों याचिकाएं खारिज की जाती हैं।  पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता अध्यक्ष द्वारा पारित किए गए आदेशों में हस्तक्षेप का मामला नहीं बना पाए हैं, हम मानते हैं कि याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर अयोग्यता याचिकाओं को अध्यक्ष द्वारा सही ढंग से खारिज कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed