फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HC said- People have become more sensitive about religion; Respect each other's caste and religion

Mumbai: HC ने कहा- लोग धर्म को लेकर ज्यादा संवेदनशील हो गए; एक-दूसरों की जाति और मजहब का सम्मान करें

Thu, 25 Jul 2024 03:05 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 25 Jul 2024 03:05 AM IST
सार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने व्हाट्स समूह पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के मामले में सुनवाई करते हुए एफआईआर रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि व्हाट्सएप पर संदेश केवल समूह के सदस्य ही पढ़ सकत हैं। इसलिए केस नहीं बनता है। 

विज्ञापन
HC said- People have become more sensitive about religion; Respect each other's caste and religion
बॉम्बे हाई कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा है कि आजकल लोग धर्म को लेकर ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं। यह टिपप्णी हाईकोर्ट ने व्हाट्सएप ग्रुप पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के एक मामले में सुनवाई करते हुए कही। साथ ही मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ मामले को रद्द कर दिया। अदालत की नागपुर पीठ ने अपने फैसले में कहा, ‘व्हाट्सएप संदेश एन्क्रिप्टेड हैं और किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा उन तक नहीं पहुंचा जा सकता है, इसलिए यह देखा जाना चाहिए कि क्या वे भारतीय दंड संहिता के तहत धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने का प्रभाव डाल सकते हैं।’

विज्ञापन


अदालत ने अपने आदेश में कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक देश है। जहां हर किसी को दूसरे के धर्मों और जातियों का सम्मान करना चाहिए और साथ ही लोगों को बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए।
विज्ञापन


2017 में दर्ज हुई FIR को किया रद्द
न्यायमूर्ति विभा कंकनवाड़ी और वृषाली जोशी की खंडपीठ ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, सार्वजनिक व्यवस्था का उल्लंघन करने, जानबूझकर अपमान करने और आपराधिक धमकी देने के लिए सेना के एक जवान और एक चिकित्सक के खिलाफ दर्ज 2017 की प्रथम सूचना रिपोर्ट को रद्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

व्हाट्सएप ग्रुप पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का था आरोप
 शिकायतकर्ता शाहबाज सिद्दीकी ने आर्मीयन प्रमोद शेंद्रे और मेडिकल प्रैक्टिशनर सुभाष वाघे पर एक व्हाट्सएप ग्रुप पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश पोस्ट करने का आरोप लगाया था। हालांकि सिद्दीकी भी समूह का सदस्य था।

 

शिकायत में कहा- पाकिस्तान जाने के लिए बोला था
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि आरोपी ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में सवाल उठाए और कहा कि जो मुसलमान 'वंदे मातरम' कहने से इनकार करते हैं, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।



बेंच ने पुलिस द्वारा दायर एफआईआर और आरोपपत्र को रद्द करते हुए कहा कि चूंकि व्हाट्सएप चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इसलिए समूह में पोस्ट किए गए संदेशों को किसी भी ऐसे व्यक्ति द्वारा नहीं देखा जा सकता है जो सदस्य नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed