फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HC issued warrant Mallya says he is impeccant

विजय माल्या के खिलाफ वारंट जारी, माल्या ने खुद को बताया निर्दोष

Fri, 27 Jan 2017 09:55 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Fri, 27 Jan 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
HC issued warrant Mallya says he is impeccant
विजय माल्या

कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को लोन धोखाधड़ी के आरोपी शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। अदालत ने माल्या और उसकी कंपनियों द्वारा दी गई अंडरटेकिंग का पालन नहीं करने पर यह वारंट जारी किया है।

विज्ञापन


उसने शराब कंपनी यूनाइटेड ब्रिवरेज होल्डिंग्स लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी ब्रिटिश स्प्रीट्स की कंपनी डियागियो पीएलसी को हस्तांतरित नहीं करने की अंडरटेकिंग दी थी। मामले की सुनवाई करने वाली दो सदस्यीय पीठ के प्रमुख जस्टिस जयंत पटेल ने कहा कि अदालत इस मामले में माल्या द्वारा दी गई अंडरटेकिंग के उल्लंघन के मामले में आरोपी के खिलाफ वारंट जारी करती है। पीठ के समक्ष माल्या के उपस्थित नहीं होने पर यह वारंट जारी किया गया।
विज्ञापन


एसबीआई के नेतृत्व में बैंकों के कंसोर्टियम ने मुकदमा दाखिल किया है। बैंकों ने माल्या पर आरोप लगाया है कि उसने और उसकी कंपनियों ने यूनाइटेड ब्रिवरेज में अपनी हिस्सेदारी स्थानांतरित नहीं करने की बात कही थी। अभियोजन पक्ष के वकील ने अदालत से माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग की। इस पर अदालत ने अभियोजन पक्ष से माल्या के भारत में नहीं रहने को लेकर दस्तावेज पेश करने को कहा। मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

माल्या ने खुद को बताया निर्दोष

HC issued warrant Mallya says he is impeccant
vijay mallya

करोड़ों रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी के आरोपी विजय माल्या ने दीवालिया हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े धन की हेराफेरी मामले में खुद को निर्दोष बताया है। उसने कहा है कि इस मामले में अदालत ने उसके खिलाफ कुछ भी नहीं कहा है।

उसने ट्वीट कर कहा कि इस वक्त तक इस बारे में कोई अंतिम न्यायिक निर्णय नहीं है कि आखिर कितना किंगफिशर और उसके खुद के ऊपर बैंकों की देनदारी है। लगातार कई ट्वीट कर माल्या ने हाल में मीडिया कवरेज को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि जब तक अदालत किसी को दोषी नहीं ठहराती तब तक वह निर्दोष होता है। उसने कहा कि हमारे देश में उसे जब तक दोषी साबित नहीं किया जाता तब तक वह निर्दोष है। लेकिन बिना सुनवाई के मीडिया ने उसे दोषी करार दिया है। यह भी कहा जा रहा है कि वह बैंकों का पैसा लेकर फरार हो गया।

उसने एक ट्वीट में कहा कि सरकार उसके खिलाफ खोजी अभियान चला रही है, लेकिन इसका कोई कानूनी आधार नहीं है। उसने आगे कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस एक सार्वजनिक इकाई थी जिसने भारत को शानदार तरीके से जोड़ा। वह उसकी कोई निजी खिलौना नहीं थी। उसने यह भी कहा कि उसने अचानक से भारत नहीं छोड़ा। वह 1988 से एक प्रवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed