फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hazare files PILs alleging 'Rs 25,000 crore' scam

25 हजार करोड़ का घोटाला, कानूनी शिकंजे में फंसे शरद पवार

Wed, 04 Jan 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 04 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Hazare files PILs alleging 'Rs 25,000 crore' scam
फाइल फोटो - फोटो : Getty Images
महाराष्ट्र के सहकारी चीनी मिलों में 25,000 करोड़ रुपये के घोटाले में जांच की आंच शरद पवार पर आते ही एनसीपी ने आपा खो दिया है। पार्टी ने अन्ना हजारे को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एजेंट करार दे दिया है। वहीं, एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार ने अन्ना हजारे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का संकेत दिया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के सहकारी चीनी मिलों में कथित 25 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच की मांग को लेकर अन्ना हजारे ने बांबे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। अन्ना ने  याचिका में कहा है कि इस घोटाले में कथित रूप से एनसीपी प्रमुख व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार और उनके भतीजे व पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की कथित भूमिका की भी जांच हो। याचिका में दोनों को पक्षकार बनाया गया है। 
विज्ञापन


अन्ना के मुताबिक पहले इन सहकारी चीनी मिलों को कर्ज के बोझ से दबा दिया गया और फिर उसे बीमारू इकाई बताकर औने-पौने दामों पर बेच दिया गया, जिसमें भारी घोटाला हुआ है।  इसलिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित कर इसकी जांच की जानी चाहिए। उनका कहना है कि चीनी मिलों के विकास, सरकारी निधि के दुरुपयोग के चलते सरकारी खजाने को 25 हजार करोड़ रुपये की चपत लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारी चीनी मिल घोटाले  को लेकर हजारे ने दीवानी और फौजदारी जनहित याचिकाएं दायर की हैं। फौजदारी जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति अभय ओक की अध्यक्षता वाली पीठ छह जनवरी को सुनवाई करेगी। वहीं, एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि  शरद पवार को बदनाम करने के लिए अन्ना हजारे आरएसएस के षडयंत्र में अहम भूमिका निभा रहे हैं। अन्ना हजारे महाराष्ट्र की भाजपा सरकार के खिलाफ किसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन क्यों नहीं कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि वे आरएसएस के एजेंडे के तहत शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेता को बदनाम कर रहे हैं।
 

'अन्ना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई'

Hazare files PILs alleging 'Rs 25,000 crore' scam

सहकारी चीनी मिल घोटाले में याचिका दायर होने के बाद पवार ने कहा है कि वे इस मुद्दे पर कानूनी राय ले रहे हैं और जल्द ही अन्ना हजारे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बुधवार की देर शाम मुंबई से सटे ठाणे में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें पहली बार अन्ना हजारे के खिलाफ कुछ करने का मौका मिला है। इसलिए अन्ना को गलत साबित करने का यह मौका नहीं छोड़ेंगे। 

बजट पर एकजुट हो अपनी भूमिका तय करे विपक्ष
आगामी एक फरवरी को केंद्रीय आम बजट प्रस्ताव संसद में पेश किए जाने के फैसले का विरोध  किया है। शरद पवार ने कहा कि इसके लिए सभी विपक्षी दल को एक साथ आकर अपनी भूमिका तय करनी होगी।  उन्होंने कहा कि 40 साल के राजनीतिक कैरियर में ऐसा पहली बार है कि बजट सत्र सिर्फ 8-9 दिन के लिए आहूत किया जा रहा है। पवार ने कहा कि बजट सत्र कम से कम 20 दिनों का होना चाहिए। अन्यथा इसका कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed