फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hawks Air Force aircraft dropped , pilot safe

वायु सेना का हॉक विमान गिरा, पायलट सुरक्षित

Fri, 05 Aug 2016 05:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता Updated Fri, 05 Aug 2016 05:19 AM IST
विज्ञापन
Hawks Air Force aircraft dropped , pilot safe
हवा में करतब दिखाते सुखोई विमान - फोटो : Ministry of Defence

भारतीय वायु सेना का एक हाक एडवांस्ड जेट ट्रेनर बृहस्पतिवार को मेदिनीपुर जिले के कलाई कुंडा वायु सेना केंद्र से उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


विमान में सवार दोनों पायलट सकुशल बच गए। वायु सेना के सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुई है।

यह दुर्घटना सुबह लगभग 11 बजे कलाई कुंडा वायु सेना केंद्र से उड़ान भरने के बाद हुई। उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान में तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गई थी।

सूत्रों ने बताया कि यह हादसा वायु सेना केंद्र की चार दीवारी के भीतर ही हुआ, लेकिन दोनों पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले बीते साल जून में भी इसी वायु सेना केंद्र से एक अन्य हाक विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed