{"_id":"57a3ad824f1c1bda762bbd7f","slug":"hawks-air-force-aircraft-dropped-pilot-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु सेना का हॉक विमान गिरा, पायलट सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वायु सेना का हॉक विमान गिरा, पायलट सुरक्षित
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
Updated Fri, 05 Aug 2016 05:19 AM IST
विज्ञापन
हवा में करतब दिखाते सुखोई विमान
- फोटो : Ministry of Defence
भारतीय वायु सेना का एक हाक एडवांस्ड जेट ट्रेनर बृहस्पतिवार को मेदिनीपुर जिले के कलाई कुंडा वायु सेना केंद्र से उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विमान में सवार दोनों पायलट सकुशल बच गए। वायु सेना के सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुई है।
यह दुर्घटना सुबह लगभग 11 बजे कलाई कुंडा वायु सेना केंद्र से उड़ान भरने के बाद हुई। उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान में तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गई थी।
सूत्रों ने बताया कि यह हादसा वायु सेना केंद्र की चार दीवारी के भीतर ही हुआ, लेकिन दोनों पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले बीते साल जून में भी इसी वायु सेना केंद्र से एक अन्य हाक विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।