फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hathras Rape Case Mamta Banerjee holds rally in Kolkata says Willing to meet the victim family

हाथरस कांड: ममता बनर्जी बोलीं- 'कोविड-19 नहीं बल्कि भाजपा सबसे बड़ी महामारी है'

Sat, 03 Oct 2020 07:24 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Sat, 03 Oct 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras Rape Case Mamta Banerjee holds rally in Kolkata says Willing to meet the victim family
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता शहर में शनिवार को एक रैली निकाली। यह मार्च बिड़ला तारामंडल से शुरू हुआ और करीब दो किलोमीटर दूर गांधी प्रतिमा के सामने खत्म हुआ।

विज्ञापन


इस दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए देश में ‘तानाशाही’ चलाने का आरोप लगाया और कहा कि भगवा पार्टी महामारी है जो सबसे ज्यादा अनुसूचित जातियों को प्रताड़ित करती है।
विज्ञापन



ममता बनर्जी ने रैली में कहा कि 'मेरा हाथरस जाने और पीड़िता के परिवार से मिलने का मन कर रहा है। जो हुआ, वह निंदनीय है। अल्पसंख्यकों और अनुसूचित जातियों के खिलाफ हो रहे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। मैं अपने अनुसूचित जाति के भाइयों और बहनों के साथ खड़ी रहूंगी। मेरे लिए मेरी जात मानवता है। मैं जाति और धर्म के आधार पर भेद करने में विश्वास नहीं करती।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘देश में तानाशाही की स्थिति है। भाजपा लोगों के लिए नहीं बल्कि लोगों के खिलाफ सरकार चला रही है।’ कोविड-19 महामारी से निपटने में कथित नाकामी के लिए केंद्र पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा कि 'ऐसा लगता है कि सामुदायिक स्तर पर संक्रमण फैलना शुरू हो गया है, क्योंकि जो लोग घर से बाहर नहीं निकले, सुरक्षित माहौल में रहे वे भी अब संक्रमित हो रहे हैं।' बनर्जी ने हमला करते हुए कहा कि ‘कोविड-19 नहीं बल्कि भाजपा सबसे बड़ी महामारी है।'


बता दें कि बनर्जी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि 'रावण द्वारा अपहरण किए जाने के बाद देवी सीता को अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ा था और हाल में हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता की शिकार युवती को भी रात के अंधेरे में चिता की अग्नि के हवाले कर दिया गया।'


ममता बनर्जी ने गुरुवार को ही दुष्कर्म पीड़िता के शव को परिजनों की अनुमति के बिना जलाने पर योगी सरकार पर निशाना साधा था। ममता बनर्जी ने कहा था कि 'उत्तर प्रदेश में न केवल पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया, बल्कि उसके शरीर को जला दिया गया। अगर कोई अपराध हुआ है तो पुलिस को जांच करनी चाहिए। यह किस तरह का नियम है? कभी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होता है, कभी अनुसूचित जातियों पर अत्याचार होता है और कभी 'आदिवासियों' पर अत्याचार होता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed