फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hate Speech : Complaint filed against DMK MP A Raja before LS Speaker

Hate Speech : हिंदुओं के खिलाफ नफरती भाषण पर सांसद राजा के खिलाफ आंदोलन, आज नीलगिरी बंद, स्पीकर से की शिकायत

Tue, 20 Sep 2022 12:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 20 Sep 2022 12:17 PM IST
सार

तमिलनाडु भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीटीआर निर्मल कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। कुमार ने बताया कि सांसद राजा के खिलाफ पार्टी ने स्पीकर बिरला को हलफनामे के साथ शिकायत की है।

विज्ञापन
Hate Speech : Complaint filed against DMK MP A Raja before LS Speaker
द्रमुक के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा - फोटो : PTI

विस्तार

हिंदुओं के खिलाफ कथित तौर पर नफरती बातें कहने पर तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा के खिलाफ असंतोष बढ़ता जा रहा है। हिंदू मुन्नानी संगठन ने आज राजा के संसदीय क्षेत्र नीलगिरी में बंद आयोजित किया है। वहीं, पार्टी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी राजा की शिकायत कर उन पर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


तमिलनाडु हिंदू मुन्नानी के प्रदेश अध्यक्ष कदेश्वर सुब्रमण्यम ने मंगलवार को कहा कि संगठन सदस्यों ने द्रमुक नेता की निंदा करते हुए सोमवार को तिरुपुर में विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्य अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को व्यक्तिगत पत्र भेजकर राजा के इस्तीफे की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि राजा ने वेश्याओं से तुलना करके हिंदू लोगों की भावनाओं का अपमान किया है। उन्होंने एससी समुदाय के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से एक हिंदू के रूप में जीत हासिल की। अगर वह हिंदू नहीं होते तो चुनाव नहीं लड़ पाते। वह इस तरह की टिप्पणियों के माध्यम से हिंदुओं में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


तमिलनाडु भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीटीआर निर्मल कुमार ने बताया कि सांसद राजा के खिलाफ पार्टी ने स्पीकर बिरला को हलफनामे के साथ शिकायत की है। लोकसभा के कामकाज के संचालन नियम 233ए (4) के तहत की गई शिकायत में राजा के बयान को अनैतिक बताते हुए हिंदुओं के खिलाफ घृणा फैलाने वाला बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले थे ए राजा
दरअसल, एक कार्यक्रम में बोलते हुए ए राजा मनुस्मृति का जिक्र करते हुए हिंदुओं को लेकर कई विवादित बातें कहीं। उन्होंने कहा कि समाज के एक तबके को समानता, शिक्षा, रोजगार और मंदिरों में प्रवेश से वंचित रखा गया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि अगर कोई ईसाई मुस्लिम या फारसी नहीं है, तो वह हिंदू है। क्या कोई और देश है जो इस तरह की क्रूरता का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि डीएमके और उसके मुखपत्र में यह मुद्दा उठाने का समय आ गया है। 

भाजपा हुई हमलावर
भाजपा के राज्य प्रमुख के अन्नामलाई ने उनके बयानों को लेकर तंज कसा था। उन्होंने ए राजा के बयान का वीडियो ट्वीटर पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि तमिलनाडु में राजनीतिक प्रवचन की एक खेदजनक स्थिति। उन्होंने आगे लिखा कि डीएमके सांसद ने एक बार फिर एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैला दी है। उनका एकमात्र उद्देश्य दूसरों को खुश करना है। ये राजनीतिक नेताओं की बहुत दुर्भाग्यपूर्ण मानसिकता है, जो खुद को तमिलनाडु के मालिक मानते हैं। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने भी उनपर हमला बोलते हुए कहा कि राजा ने कई मौकों पर महिलाओं और हिंदुओं का अपमान किया है। इस बार भी उन्होंने जहर उगल दिया है। 



...उधर, मंत्री पोनमुडी ने की जातिवादी टिप्पणी  
डीएमके नेता व तमिलनाडु के उच्च शिक्षामंत्री के पोनमुडी ने जातिवादी टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। विल्लुपुरम के मुगैयूर में एक सरकारी कार्यक्रम में पोनमुडी ने कहा, हमारे द्रविड़ मॉडल की वजह से ही महिलाओं को आरक्षण मिला। जबकि, पहले महिलाओं को दबाया जाता था। इस गांव का प्रधान कौन है? यह अम्मा, जो दलित समुदाय से है, अनुसूचित जाति से है। इसके बाद महिला की तरफ देखते हुए अपमानजनक तरीके से उन्होनें पूछा, आप दलित समुदाय से हैं न, एससी से ही हैं न? मंत्री के लहजे पर वहां मौजूद लोग भड़क गए। दलित कार्यकर्ता शालिन मरिया लॉरेंस ने मामले को टि्वटर पर उठाते हुए कहा, पोनमुडी को माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed