फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hassle is over: Abha account will be opened at time of appointment in hospital, all big medical colleges including AIIMS connected with one platform

झंझट खत्म : अस्पताल में अपॉइंटमेंट के समय खुलेगा 'आभा' खाता, एम्स सहित सभी बड़े मेडिकल कॉलेज एक मंच से जुड़े

Wed, 30 Mar 2022 05:48 AM IST
योगेश साहू परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 30 Mar 2022 05:48 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) से मिली जानकारी के अनुसार देश के 409 अस्पतालों को वेबसाइट ors.gov.in से लिंक किया है। इनमें से किसी भी अस्पताल में अपॉइंटमेंट लेने के लिए इस वेबसाइट पर जाकर पंजीयन किया जा सकता है। वेबसाइट पर आभा खाता खोलने का विकल्प भी है।

विज्ञापन
hassle is over: Abha account will be opened at time of appointment in hospital, all big medical colleges including AIIMS connected with one platform
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

अब मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में दस्तावेज साथ लाने का झंझट खत्म हो जाएगा। अपॉइंटमेंट लेते वक्त ही मरीज का आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) खाता खुल जाएगा जिसके जरिए इलाज से संबंधित सभी दस्तावेजों का रिकार्ड सुरक्षित रहेगा। 

विज्ञापन


इसमें अपॉइंटमेंट के अलावा डॉक्टर के पर्चेे, जांच और उसकी रिपोर्ट, इलाज के लिए भुगतान और दवा इत्यादि के बिल व पर्चियों का पूरा ब्यौरा उपलब्ध रहेगा। हालांकि यह खाता तभी खुल सकता है जब ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेते वक्त रोगी इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन


देश के लगभग सभी बड़े अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों को आपस में जोड़ा गया है। इसमें देशभर के सभी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भी शामिल हैं। प्रत्येक खाताधारकों को 14 अंक का एक यूनिक नंबर दिया जा रहा है जो आभा कार्ड पर फोटो के साथ मौजूद रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हेल्थ आईडी के नाम से थी योजना
कुछ समय पहले तक हेल्थ आईडी नाम से इस योजना के बारे में जाना जाता था लेकिन अब इसके नाम में परिवर्तन करते हुए इसे आभा नाम दिया है। यह योजना किसी भी तरह के स्वास्थ्य बीमा की सुविधा नहीं देती है। 

खास बातें

  • दस्तावेज साथ ले जाने का झंझट खत्म
  • आभा आईडी के जरिए भी रोगी को मिल सकेगा ऑनलाइन अपॉइंटमेंट
  • अपॉइंटमेंट, जांच, पेमेंट और दवाओं इत्यादि का होगा पूरा ब्यौरा
  • आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए खुलवा सकेंगे खाता

409 अस्पतालों में सुविधा ऐसे बन सकते हैं लाभार्थी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) से मिली जानकारी के अनुसार देश के 409 अस्पतालों को वेबसाइट ors.gov.in से लिंक किया है। इनमें से किसी भी अस्पताल में अपॉइंटमेंट लेने के लिए इस वेबसाइट पर जाकर पंजीयन किया जा सकता है। वेबसाइट पर आभा खाता खोलने का विकल्प भी है। इसके अलावा वेबसाइट https://healthid.ndhm.gov.in/ पर जाकर भी खाता खोल सकते हैं। 

यह होगा फायदा
रोगी द्वारा की गई सभी पेमेंट का बिल आभा पर भी होगा।

वीडियो कॉल पर भी ले सकेंगे परामर्श

  • अस्पतालों के सभी विभाग और डॉक्टरों को नेटवर्क से जोड़ा गया है। अगर कोई रोगी वीडियो कॉल पर भी चिकित्सीय परामर्श चाहता है तो वह भी संभव हो पाएगा। डॉक्टरों के पास इसके लिए बकायदा टैब/कंप्यूटर या फिर लैपटॉप उपलब्ध है। 
  • जल्द ही प्राइवेट जांच केंद्रों को भी जोड़ दिया जाएगा। 
  • प्राइवेट अस्पतालों को भी नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए आयुष्मान भारत योजना के नेटवर्क में शामिल अस्पतालों का प्रयोग किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed