फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Has Sharad Pawar indicated change in NCP Said time has come to turn the bread there should be no delay

NCP: क्या शरद पवार ने दिए पार्टी संगठन में बदलाव के संकेत? बोले- रोटी पलटने का वक्त आ गया, देर नहीं करनी चाहिए

Thu, 27 Apr 2023 05:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 27 Apr 2023 05:47 PM IST
सार

शरद पवार ने कहा कि रोटी को पलटने का वक्त आ गया है। अब देरी से काम नहीं चलेगा। दरअसल, वे मुंबई में एक युवा मंथन कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। ऐसे में अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि शरद पवार ने पार्टी संगठन में बदलाव के संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन
Has Sharad Pawar indicated change in NCP Said time has come to turn the bread there should be no delay
Sharad Pawar - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों राजनीतिक बयानों का दौर चल रहा है। कभी अजित पवार तो कभी संजय राउत के बयानों से महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आ जाता है तो कभी कांग्रेस के नेता कुछ ऐसा कह देते हैं जिससे राज्य में सियासी भूचाल आ जाता है। इस बीच राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) चीफ शरद पवार ने बड़ा दिया है। पवार ने कहा कि रोटी को पलटने का वक्त आ गया है। अब देरी से काम नहीं चलेगा। दरअसल, वे मुंबई में एक युवा मंथन कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। ऐसे में अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि शरद पवार ने पार्टी संगठन में बदलाव के संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, शरद पवार बुधवार को  राकांपा की युवा शाखा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पवार ने कहा कि पार्टियों को नया नेतृत्व तैयार करने के लिए युवाओं को साथ लेने की जरूरत है। नया नेतृत्व बनाने के लिए युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन में शामिल किया जाना चाहिए। ऐसे युवा जिन्हें पांच से छह साल तक काम करने का अनुभव हो।
विज्ञापन


युवा कार्यकर्ताओं को दिया खास संदेश
उन्होंने कहा कि मैं युवाओं को बताना चाहता हूं कि आप विचारधारा और कड़ी मेहनत के प्रति प्रतिबद्धता के जरिए ही आगे बढ़ सकते हैं। युवा अपना भविष्य खुद बना सकते हैं। बस आपको सही फैसले करने होंगे। मैं अपनी पार्टी के नेताओं से कहना चाहता हूं कि जो युवा कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं, उन्हें पार्टी संगठन में शामिल किया जाना चाहिए। उन्हें संगठनात्मक कार्य और निकाय चुनाव लड़ने का अवसर दिया जाना चाहिए। हम इसी तरह से नए नेता तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी कहानी बताकर युवा को समझाया
शरद पवार ने अपना उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि वह 1960 में एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में मुंबई आए। उन्हें 27 साल की उम्र में विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया गया। आज मैं 83 साल का हूं। चूंकि मैं 27 साल का था, इसलिए मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, क्योंकि मुझे एक विधायक, सांसद, राज्य-केंद्र में मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में विभिन्न पदों पर काम करने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed