फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haryana elections 2019 Robert Vadra will again become an election issue

हरियाणा चुनाव : फिर चुनावी मुद्दा बनेंगे राबर्ट वाड्रा, जमीन घोटाला मामले में जांच होगी तेज

Sat, 28 Sep 2019 03:44 AM IST
संदीप भट्ट हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 28 Sep 2019 03:44 AM IST
सार

जमीन घोटाला मामले में जांच होगी तेज, प्रवर्तन निदेशालय ने भी शुरू कर दी है सख्ती
ईडी ने हाईकोर्ट में मनी लान्ड्रिंग मामले में वाड्रा की जमानत रद्द करने की मांग की

विज्ञापन
Haryana elections 2019 Robert Vadra will again become an election issue
रॉबर्ट वाड्रा

विस्तार

हरियाणा में बीते विधानसभा चुनाव में प्रमुख मुद्दा बने राबर्ट वाड्रा इस बार भी प्रमुख चुनावी मुद्दा रहेंगे। सरकार वाड्रा के खिलाफ शिकोहपुर घोटाला मामले की जांच तेज करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी हाईकोर्ट में मनी लान्ड्रिंग मामले में वाड्रा की जमानत रद्द करने की मांग कर इसी आशय का संकेत दिया है। शिकोहपुर जमीन घोटाला मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई अन्य नामचीन हस्तियां भी जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव और फिर उसी साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में राज्य में कथित जमीन घोटाले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के शीर्ष गांधी परिवार पर लगातार तीखा हमला बोला था। इसके बाद हालिया लोकसभा चुनाव से पहले भी शिकोहपुर जमीन घोटाला मामले में वाड्रा, हुड्डा समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। अब एक बार फिर इस घोटाले में जांच एजेंसी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ईडी ने भी मनी लान्ड्रिंग मामले की जांच तेज कर दी है। बीते बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली हाईकोर्ट में वाड्रा पर जांच में सहयोग न देने का आरोप लगाते हुए उन्हें हिरासत मेें ले कर पूछताछ की अनुमति मांगी थी। सूत्रों का कहना है कि इन दोनों मामले में एजेंसियों की सख्ती के जरिये भाजपा की कोशिश आम जनता को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त होने का राजनीतिक संदेश देने की है।

भाजपा बदले की भावना के तहत कार्रवाई नहीं करती। भ्रष्टाचार से जुड़े जितने भी मामले हैं, उस पर हमारी सरकार ने जांच एजेंसियों को खुली छूट दी है। ऐसे मामलों में कानून हर हाल में अपना काम करेगा। -सुभाष बराला, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed