{"_id":"5db26a6c8ebc3e013c6cd10e","slug":"haryana-chief-minister-manohar-lal-khattar-leaves-for-delhi-to-meet-bjp-top-leadership","type":"story","status":"publish","title_hn":"नतीजों के बाद पहली बार दिखे सीएम खट्टर, शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नतीजों के बाद पहली बार दिखे सीएम खट्टर, शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे
Fri, 25 Oct 2019 02:42 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के लिए रवाना होते मनोहरलाल खट्टर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजें आने के बाद से विधायकों से लेकर राज्य के मुख्यमंत्री सभी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। मनोहरलाल खट्टर नई सरकार के गठन को लेकर भाजपा जेपी नड्डा और प्रभारी अनिल जैन से दिल्ली में मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खट्टर हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने अपने सरकारी निवास के पास से ही उड़ान भरी। वह दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भेंट करेंगे और राज्य में सरकार बनाने की संभावनाओं के बारे में चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
पार्टी के पास विकल्प है कि वह सिर्फ स्वतंत्र विधायकों के समर्थन से सरकार बनाए या फिर जजपा से संपर्क करे या दोनों विकल्पों पर विचार करे। सूत्रों ने बताया कि खट्टर की दिल्ली यात्रा के दौरान इस सभी विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, हालांकि भाजपा 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा अगली सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े से छह सीट पीछे रह गई।
चुनाव में कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत मिली है, जबकि जननायक जनता पार्टी (जजपा) को 10 और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) को एक-एक सीट मिली हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है।