फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Haryana: AAP attack BJP government on completion of one year; Dhanda says farmers cheated, public disappointed

हरियाणा: एक साल पूरा होने पर 'आप' ने भाजपा सरकार को घेरा; ढांडा बोले- किसानों को ठगा, जनता निराश

Fri, 17 Oct 2025 10:37 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 17 Oct 2025 10:37 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया है कि हरियाणा में नायब सिंह सैनी के एक साल के शासन में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। एनसीआरबी के आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। हरियाणा अब देश के सबसे असुरक्षित राज्यों में गिना जा रहा है।

विज्ञापन
Haryana: AAP attack BJP government on completion of one year; Dhanda says farmers cheated, public disappointed
अनुराग ढांडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम केंद्रीय मंत्री खट्टर पर निशाना साधा है। ढांडा ने कहा है कि हरियाणा में सरकार दिल्ली दरबार से चल रही है। नायब सिंह सैनी सिर्फ डमी सीएम हैं, असली सत्ता और फैसले आज भी खट्टर और भाजपा हाईकमान के हाथ में हैं। यह सरकार हरियाणा की जनता के लिए नहीं, भाजपा के राजनीतिक एजेंडे के लिए चलाई जा रही है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी नेता अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया है कि नायब सिंह सैनी के एक साल के शासन में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। एनसीआरबी के आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। हरियाणा अब देश के सबसे असुरक्षित राज्यों में गिना जा रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े हैं। सजा की दर घट रही है, और अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं बचा है। सरकार का ध्यान जनता की सुरक्षा पर नहीं बल्कि राजनीतिक प्रचार पर है। प्रदेश की पुलिस और प्रशासन जनता की रक्षा की जगह भाजपा के नेताओं और कार्यक्रमों की सेवा में लगा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अब तक का सबसे बड़ा विश्वासघात इसी सरकार में हुआ है। 24 फसलों पर MSP की गारंटी की बड़ी-बड़ी घोषणाएं की गईं लेकिन असल में मंडियों में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से ₹700 से ₹500 तक कम दाम पर धान बेचने को मजबूर होना पड़ा। भाजपा सरकार किसान हितैषी नहीं बल्कि व्यापारी हितैषी है, और किसानों को सिर्फ चुनावी मोहरे की तरह इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढांडा ने कहा कि एक साल में भाजपा सरकार ने हरियाणा को असुरक्षा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और किसान विरोधी नीतियों के रास्ते पर धकेल दिया है। लेकिन अब हालात बदलेंगे, जनता सवाल पूछेगी और भाजपा को जवाब देना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed