फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Harish Rawat will be face of Congress election campaign in Uttarakhand meeting with Rahul Gandhi and party leaders

उत्तराखंड: हरीश रावत होंगे चुनाव अभियान में कांग्रेस का चेहरा, बोले- कदम-कदम बढ़ाए जा, कांग्रेस के गीत गाए जा

Fri, 24 Dec 2021 03:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 24 Dec 2021 03:57 PM IST
सार

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी के चुनावी अभियान के लिए मैं चेहरा रहूंगा।

विज्ञापन
Harish Rawat will be face of Congress election campaign in Uttarakhand meeting with Rahul Gandhi and party leaders
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस में चल रहे विवाद के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं और पार्टी नेतृत्व के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद रावत ने कहा कि मैं उत्तराखंड में चुनाव अभियान का चेहरा रहूंगा। उन्होंने कहा, 'कदम-कदम बढ़ाए जा, कांग्रेस के गीत गाए जा... मैं उत्तराखंड में चुनाव अभियान का चेहरा रहूंगा।' 

विज्ञापन


दिल्ली में बैठक के बाद हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के पास हमेशा ये विशेषाधिकार रहा है कि चुनाव के बाद पार्टी बैठती है, कांग्रेस अध्यक्ष को नेता के संबंध में अपनी राय देते हैं और कांग्रेस अध्यक्ष नेता तय करती हैं। कैंपेन कमेटी के चेयरमैन के रूप में मैं चुनाव का नेतृत्व करूंगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



देहरादून में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता
उधर, खबर आई है कि देहरादून में हरीश रावत के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प हो गई है। जानकारी के अनुसार प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने रावत के खिलाफ कुछ टिप्पणी की, जिसके बाद यह विवाद हुआ। हरीश रावत ने बीते दिनों एक ट्वीट में कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। कहा जा रहा है कि इसी पर विवाद शुरू होने के बाद हरीश रावत अपना पक्ष रखने दिल्ली आए थे।


रावत ने ट्विटर पर कही थी ये बात
उन्होंने अपने इस विवादित ट्वीट में लिखा था, 'है न अजीब बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बड़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है, सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं। जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे में हाथ-पैर बांध रहे हैं।'

रावत ने आगे लिखा, मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है! फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है 'न दैन्यं न पलायनम' बड़ी उहापोह की स्थिति में हूं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा ते। मुझे विश्वास है कि भगवान केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्श करेंगे।' इस ट्वीट में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस को भी टैग किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed