फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardeep Singh Puri says Modi govt ready to bring petrol under GST but states unlikely to agree

GST: हरदीप सिंह पुरी ने कहा- केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में लाने के लिए तैयार, राज्यों की सहमति जरूरी

Tue, 15 Nov 2022 06:43 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Nov 2022 06:43 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केरल उच्च न्यायालय ने सुझाव दिया था कि इस मुद्दे को जीएसटी परिषद की लखनऊ में हुई पिछली बैठक में चर्चा के लिए रखा जाए, लेकिन उस राज्य के वित्त मंत्री सहमत नहीं थे। जहां तक जीएसटी का सवाल है, आपकी इच्छाएं और मेरी इच्छाएं अलग हैं, हम एक सहयोगी संघीय प्रणाली में हैं। 
 

विज्ञापन
Hardeep Singh Puri says Modi govt ready to bring petrol under GST but states unlikely to agree
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी। - फोटो : ANI

विस्तार

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि केंद्र पेट्रोल और डीजल को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत लाने के लिए तैयार है। हालांकि, इसकी संभावना नहीं है कि राज्य इस तरह के कदम के लिए सहमत होंगे, क्योंकि शराब और ऊर्जा उनके लिए राजस्व पैदा करने वाली वस्तुएं हैं। उन्होंने कहा, केंद्र के इस कदम के लिए राज्यों को सहमत होना होगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केरल उच्च न्यायालय ने सुझाव दिया था कि इस मुद्दे को जीएसटी परिषद की लखनऊ में हुई पिछली बैठक में चर्चा के लिए रखा जाए, लेकिन उस राज्य के वित्त मंत्री सहमत नहीं थे। जहां तक जीएसटी का सवाल है, आपकी इच्छाएं और मेरी इच्छाएं अलग हैं, हम एक सहयोगी संघीय प्रणाली में हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में कीमतों में सबसे कम वृद्धि
यह पूछे जाने पर कि क्या लोग ईंधन की कीमतों में कुछ राहत की उम्मीद कर सकते हैं, इस पर पुरी ने कहा कि भारत ने पिछले एक साल में इन कीमतों में सबसे कम वृद्धि देखी है। उन्होंने कहा, मैं आपके सवाल से हैरान हूं। लोग हल्के-फुल्के अंदाज में मुझसे पूछ रहे हैं कि कीमतें दोबारा कब बढ़ेंगी। उत्तरी अमेरिका में एक साल में ईंधन की कीमतें 43 प्रतिशत बढ़ीं, लेकिन भारत में यह केवल दो प्रतिशत बढ़ीं। अगर दुनिया में कहीं उज्ज्वल स्थान है तो वो भारत में है। यह मैं नहीं आईएमएफ के प्रबंध निदेशक मॉर्गन स्टेनली कह रहे हैं। 

  • पुरी ने कहा, हमारे पड़ोस में कुछ ऐसे देश हैं, जिनके पास ईंधन की कमी है और कीमतें अत्यधिक हैं, लेकिन हमारे पास देश के दूरदराज के इलाकों में भी कमी नहीं थी। केंद्र और राज्यों के स्तर पर बहुत मजबूत नेविगेशन रहा है।  
  • उन्होंने कहा, मार्च 2020 में कोविड के दौरान एक बैरल तेल की कीमत घटकर 19.56 डॉलर हो गई थी, जो अब 96 डॉलर है। केंद्र सरकार के प्रयासों की वजह से तेल की कीमतें स्थिर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed