फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardeep Singh Puri Press Conference Live on airlines resuming soon

25 मई से घरेलू उड़ानें होंगी शुरू, इन शर्तों के साथ न्यूनतम और अधिकतम किराया निर्धारित

Thu, 21 May 2020 06:19 PM IST
‌डिंपल अलवधी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 21 May 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Hardeep Singh Puri Press Conference Live on airlines resuming soon
हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI

केंद्र सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानों का परिचालन बहाल करने का फैसला किया है। देश में हवाई सेवा दो महीने के बाद शुरू होगी। इस क्रम में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यात्रा के लिए तय किराया और इससे जुड़ी शर्तें बताईं। साथ ही कहा कि अभी तक वंदे भारत मिशन के तहत 20 हजार से अधिक लोगों को वापस लाया गया है। इस दौरान नागरिक उड्डयन सचिव क्या-क्या कहा हरदीप पुरी और उड्डयन सचिव ने पढ़ें-

विज्ञापन
  • हमने जब पांच मई को वंदे भारत मिशन की शुरुआत की थी तब हम वर्चुअली मिले थे। लेकिन 21 मई को आज हम आमने-सामने मिल रहे हैं, यह सबूत है कि हालात को सामान्य करने के लिए हमें काफी आत्मविश्वास मिला है।
  • विज्ञापन
  • अबतक वंदे भारत मिशन के तहत 20 हजार से अधिक लोगों को वापस लाया गया है।
  • वंदे भारत मिशन के तहत हमारा प्रयास सभी को वापस लाने का नहीं था, बल्कि हमारा पूरा जोर उन नागरिकों को निकालने का था जो सही मायनों में विदेशों में फंसे थे। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हम 20,000 से अधिक नागरिकों को विभिन्न देशों से वापस लाए हैं। उस दौरान समय हमने यहां से विदेश जा रहे विमानों में अपने उन नागरिकों की वापसी का भी प्रबंध किया जो सामान्य रूप से विदेशों में रहने वाले हैं और नौकरियों और अन्य व्यवसायिक प्रतिबद्धताओं के कारण यात्रा करने के इच्छुक थे।
  • वंदे भारत मिशन के दूसरे सप्ताह में हमने संख्या में वृद्धि की, इसे दोगुना से अधिक किया। हम लोगों को वापस लाने की संख्या को और बढ़ाने जा रहे हैं। एयर इंडिया के अलावा निजी कंपनियों के विमान भी इस प्रयास में शामिल हो रहे हैं। 
  • घरेलू उड़ानों को शुरू करने के अनुभव के आधार पर हमें कुछ प्रक्रियाओं को बदलना पड़ सकता है, तभी हम अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बारे में सोचेंगे। 
  • 25 मई से हम घरेलू विमानों के संचालन को फिर से शुरू करेंगे। 
  • इस दौरान सभी यात्रियों को फेस मास्क और सैनिटाइजर बोतल साथ रखनी होगी। एयरलाइंस खाना नहीं देगी। पानी की बोतलें गैलरी एरिया या सीटों पर दी जाएंगी। 
  • एक सेल्फ डिक्लेरेशन या आरोग्य सेतु ऐप की मदद से यात्रियों के कोरोना के लक्षणों से मुक्त होने का पता लगाया जाएगा। आरोग्य सेतु ऐप पर लाल स्टेट्स वाले यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी
  • केबिन क्रू को पूर्ण सुरक्षात्मक गियर में होना आवश्यक होगा। केवल एक चेक-इन बैग की अनुमति होगी। यात्रियों को प्रस्थान के समय से कम से कम 2 घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। किराये में एक तय सीमा में बदलाव होगा।
  • यह आदेश जो आज जारी किया जा रहा है वह 24 अगस्त को 23:59 बजे तक लागू रहेगा।
  • हमने एक न्यूनतम और अधिकतम किराया निर्धारित किया है। दिल्ली, मुंबई के मामले में 90-120 मिनट के बीच की यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 3500 रुपये होगा, अधिकतम किराया 10,000 रुपये होगा। यह 24 अगस्त तक के लिए 3 महीने तक निर्धारित है। 
  • उड़ान मार्गों को कुल 7 मार्गों में वर्गीकृत किया गया है। 1) 40 मिनट से कम की फ्लाइट 2) 40-60 मिनट 3) 60-90 मिनट 4) 90-120 मिनट 5) 120-150 मिनट  6) 150-180 मिनट 7) 180-210 मिनट। देश के भीतर सभी मार्ग इन 7 मार्गों के भीतर आते हैं। 
  • 40% सीटें बैंड के मिडपॉइंट से कम किराये पर बेची जानी हैं। उदाहरण के लिए 3500 रुपये और 10000 रुपये का मिडपॉइंट 6700 रुपये है। इसलिए 40% सीटों को 6700 रुपये से कम कीमत पर बेचा जाना है। इस तरह हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किराया नियंत्रण से बाहर न हो: नागरिक उड्डयन सचिव 
  • मेट्रो से मेट्रो शहरों और मेट्रो से नॉन मेट्रो शहरों के लिए अलग नियम होंगे। मेट्रो से मेट्रो शहरों के लिए एक तिहाई उड़ानों को इजाजत मिली है। मेट्रो से मेट्रो शहरों में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे शहर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed