{"_id":"5c29a5bdbdec2256dc68bcf6","slug":"happy-new-year-2019-google-celebrates-doodle-new-year-eve-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"Google-Doodle: नए साल के जश्न में डूबा गूगल, डूडल बना कर रहा है 2018 को विदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Google-Doodle: नए साल के जश्न में डूबा गूगल, डूडल बना कर रहा है 2018 को विदा
Mon, 31 Dec 2018 10:44 AM IST
पूजा मेहरोत्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूजा मेहरोत्रा
Updated Mon, 31 Dec 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
google-doodle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबने-डूबने को है। आज साल का आखिरी दिन है और नए साल का जश्न आज शाम से ही शुरू हो जाएगा। आज की शाम को न्यू ईयर ईव भी कहते हैं। आज रात 12 बजे जब नए साल का आगाज होगा, जब 2018 विदा होगा और 2019 का आगाज होगा तब पूरी दुनिया इसके जश्न में डूब जाएगी।
हर कोई पुराने साल को खुशी-खुशी विदा करेगा और दोों हाथों से जश्न में डूबकर नए साल का स्वागत भी करेगा। सर्च इंजन गूगल भी डूडल बना कर नए साल के स्वागत को तैयार है और 2018 की विदाई कर रहा है। कुछ यादगार पलों को गूगल ने न्यू ईयर ईव डूडल में दो हाथी के बच्चे बनाए हैं जो गुब्बारों के साथ खेल रहे हैं।
दोनों हाथी के बच्चे गुब्बारों और पॉप कॉर्न खाते हुए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। नीले, हरे और पीले गुब्बारों के बीच जश्न वाली टोपी लगाई है दीवार पर लगाई गई घड़ी में 12 बजने में बस पांच मिनट बचे हैं। इस डूडल को देखते ही बरबस ही नए साल का उमंग भर जाता है। गूगल ने हर बार की तरह इस डूडल का वीडियो बनाया है। चूंकि कई जगहों पर इस दिन छुट्टी होती है इसलिए हाथियों के बच्चे को भी बहुत खुश-खुश बनाया गया है। इस साल की सबसे खास बात यह है कि मंगलवार को शुरू होने वाला यह साल मंगलवार को ही खत्म हो रहा है।